देहरादून- डीजीपी अशोक कुमार ने प्रदेश के सभी थानाध्यक्षों को दिये ये निर्देश, महिला हेल्प डेस्क को सौंपी ये जिम्मेदारी

उत्तराखंड के डीजीपी अशोक कुमार ने प्रदेश के सभी थानाध्यक्षो को कड़े निर्देश दिये है। उन्होंने सभी थानों में शिकायती पत्र देने वाले हर फरियादी को रिसीविंग देने के निर्देश दिये है। डीजीपी अशोक कुमार ने कहा कि उत्तराखण्ड में प्रार्थना पत्र रिसीविंग की पद्धति को और अधिक सुदृढ़ बनाया जाएगा। ये जिम्मेदारी प्रत्येक थाने
 | 
देहरादून- डीजीपी अशोक कुमार ने प्रदेश के सभी थानाध्यक्षों को दिये ये निर्देश, महिला हेल्प डेस्क को सौंपी ये जिम्मेदारी

उत्तराखंड के डीजीपी अशोक कुमार ने प्रदेश के सभी थानाध्यक्षो को कड़े निर्देश दिये है। उन्होंने सभी थानों में शिकायती पत्र देने वाले हर फरियादी को रिसीविंग देने के निर्देश दिये है। डीजीपी अशोक कुमार ने कहा कि उत्तराखण्ड में प्रार्थना पत्र रिसीविंग की पद्धति को और अधिक सुदृढ़ बनाया जाएगा। ये जिम्मेदारी प्रत्येक थाने पर गठित महिला हेल्प डेस्क की होगी।

शिकायतों के लिए होगा अलग रजिस्टर

महिला हेल्प डेस्क में नियुक्त कर्मी न केवल थाने में आने वाले हर आगंतुक, शिकायतकर्ता, पीड़ित को अटेंड करेंगे बल्की उनसे प्रार्थना पत्र रिसीव कर उन्हें उसकी रिसीविंग भी देंगे। शिकायती प्रार्थना पत्र सूचनाओं को एक रजिस्टर में भी अंकित करना होगा। जो हर दिन थाना प्रभारी द्वारा, 15 दिन में सीओ द्वारा, 30 दिन में एसपी द्वारा और प्रत्येक तिमाही/आकस्मिक रूप से एसएसपी द्वारा चैक किया जाएगा।