देहरादून-देवभूमि की एक और बेटी ने बॉलीवुड  में मारी एंट्री, शीघ्र रिलीज होगी उनकी ये फिल्म

देहरादून-न्यूज टुडे नेटवर्क-देवभूमि की बेटियों में दुनियां भर में अपना डंका बजाया है। चाहे वह सौंदर्य के क्षेत्र में हो या फिर फिल्म या खेल जगत, हर क्षेत्र में पहाड़ की बेटियों ने उत्तराखंड का नाम रोशन किया है। एक और नाम बॉलीवुड में चमकने जा रहा है। देहरादून की आयुषी जखमोला फिल्म छल किया
 | 
देहरादून-देवभूमि की एक और बेटी ने बॉलीवुड  में मारी एंट्री, शीघ्र रिलीज होगी उनकी ये फिल्म

देहरादून-न्यूज टुडे नेटवर्क-देवभूमि की बेटियों में दुनियां भर में अपना डंका बजाया है। चाहे वह सौंदर्य के क्षेत्र में हो या फिर फिल्म या खेल जगत, हर क्षेत्र में पहाड़ की बेटियों ने उत्तराखंड का नाम रोशन किया है। एक और नाम बॉलीवुड में चमकने जा रहा है। देहरादून की आयुषी जखमोला फिल्म छल किया किसन से बॉलीवुड में एंट्री कर रही हैं। इससे पहले आयुषी सीरियल में काम कर चुकी हैं। वही देहरादून के अलवाल अल्मोड़ा, पिथौरागढ़ समेत कई दुरस्थ क्षेत्र के सितारे फिल्मी दुनिया में अपनी चमक बिखेर रहे हैं। अब इसमें एक नया नाम क्लेमेंटटाउन निवासी आयुषी जखमोला का भी शामिल हो गया है। आयुषी की फिल्म छल किसने किया रिलीज को तैयार है।

देहरादून-देवभूमि की एक और बेटी ने बॉलीवुड  में मारी एंट्री, शीघ्र रिलीज होगी उनकी ये फिल्म

फिल्म छल किसने किया में नजर आयेंगी आयुषी

बताया जा रहा है कि यह फिल्म एक संस्पेंस थ्रिलर है। फिल्म डराती भी है और हंसाती भी है। या फिर ये कहें कि मूवी इंटरटेनमेंट का फुल पैकेज है। फिल्म में आयुषी सेकेंड लीड रोल निभा रही हैं। बताया जा रहा है कि तीन महीने की कड़ी ट्रेनिंग के बाद ही उन्हें फिल्म में यह रोल निभाने का मौका मिला है। मुंबई में फिल्म का प्रमोशन चल रहा है। आयुषी सीरियल में ही काम करना चाहती हैं। वही आयुषी का कहना है कि फिल्म के क्षेत्र में कॅरियर बनाने के लिए उन्हें परिवार का पूरा सपोर्ट मिला। जब पापा परमानंद जखमोला और मां सरिता जखमोला को उन्होंने अपनी इस इच्छा के बारे में बताया तो घर वालों ने पहले ग्रेजुएशन करने को कहा। इसके बाद उन्होंने देहरादून से ही फैशन डिजाइनिंग का कोर्स किया और इसके बाद सीधे मुंबई का रुख किया। वहां दोस्तों ने पूरा सपोर्ट किया। आयुषी ने मिस इंडिया प्रतियोगिता में हिस्सा लेने की भी इच्छा जताई है।