देहरादून-देवभूमि की बेटी ने रचा इतिहास, जानिये क्यों मिल रही है देशभर से बधाईयां

(Prestigious Indo US Fellowship Award)-देवभूमि की छात्रा आयुषी अरोड़ा को प्रतिष्ठित इंडो यूएस फैलोशिप अवॉर्ड (Prestigious Indo US Fellowship Award) मिला। आयुषी देहरादून में दून विश्वविद्यालय की छात्रा है। यह फैलोशिप हासिल करने वाली आयुषी देश की इकलौती छात्रा है। विवि के स्कूल ऑफ फिजिकल सांइस School of Physical Science की शोध छात्रा आयुषी अरोड़ा
 | 
देहरादून-देवभूमि की बेटी ने रचा इतिहास, जानिये क्यों मिल रही है देशभर से बधाईयां

(Prestigious Indo US Fellowship Award)-देवभूमि की छात्रा आयुषी अरोड़ा को प्रतिष्ठित इंडो यूएस फैलोशिप अवॉर्ड (Prestigious Indo US Fellowship Award) मिला। आयुषी देहरादून में दून विश्वविद्यालय की छात्रा है। यह फैलोशिप हासिल करने वाली आयुषी देश की इकलौती छात्रा है। विवि के स्कूल ऑफ फिजिकल सांइस School of Physical Science की शोध छात्रा आयुषी अरोड़ा को प्रतिष्ठित इंडो-यूएस फैलोशिप Prestigious Indo-US Fellowship  से नवाजा गया है। इस साल फैलोशिप के लिए देश के प्रतिष्ठित शोध संस्थानों एवं विश्वविद्यालयों से शोधार्थियों ने आवेदन किया, लेकिन दून विवि के रसायन विज्ञान की शोध छात्रा इस सम्मान को प्राप्त करने में सफ ल हुई।

देहरादून-देवभूमि की बेटी ने रचा इतिहास, जानिये क्यों मिल रही है देशभर से बधाईयां

आयुषी रसायन विज्ञान में भारत से अकेली ऐसी शोध छात्रा हैं, जिनको एक खुली प्रतियोगिता में राष्ट्रीयस्तर पर इस प्रतिष्ठित फैलोशिप के लिए चुना है। यह फैलोशिप विज्ञान के क्षेत्र में उत्कृष्ट शोध कार्य करने के लिए विज्ञान एवं प्रोद्यौगिकी के क्षेत्र से एक-एक छात्रा को प्रदान की जाती है। यह फैलोशिप छात्रा को अमेरिका की टैक्सास यूनिवर्सिटी Texas University of America में अपने शोध को आगे बढ़ाने के लिए दी है। अब तक यह फैलोशिप सामान्य रूप से आईआईटी या आईआईएससी बंगलूरू जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों के छात्र ही प्राप्त करते रहे हैं। आयुषी को फलोशिप हासिल होने पर उनके परिवार में खुशी का माहौल है।