देहरादून-देवभूमि के लापता जवान राजेन्द्र की पत्नी की तबीयत बिगड़ी, वेतन पर भी लगी रोक

कश्मीर में लापता हुए उत्तराखंड के राजेेन्द्र सिंह का परिवार लगातार मदद की मांग कर रहा है। अब पति के लापता होने की खबर से पूरी तरह टूट चुकी पत्नी की तबीयत खराब हो गई है। वह दो दिनों से सैन्य अस्पताल में भर्ती हैं। वह भूखी-प्यासी अपने पति के लौटने का इंतजार कर रही
 | 
देहरादून-देवभूमि के लापता जवान राजेन्द्र की पत्नी की तबीयत बिगड़ी, वेतन पर भी लगी रोक

कश्मीर में लापता हुए उत्तराखंड के राजेेन्द्र सिंह का परिवार लगातार मदद की मांग कर रहा है। अब पति के लापता होने की खबर से पूरी तरह टूट चुकी पत्नी की तबीयत खराब हो गई है। वह दो दिनों से सैन्य अस्पताल में भर्ती हैं। वह भूखी-प्यासी अपने पति के लौटने का इंतजार कर रही है। बता दें कि सेना की 11वीं गढ़वाल राइफल्स में तैनात हवलदार राजेंद्र सिंह आठ जनवरी को कश्मीर में आए बर्फीले तूफान के दौरान लापता हो गए थे। इसकी सूचना सेना ने परिजनों को दी थी। लेकिन अभी तक सेना उन्हें ढूढऩे में असफल रही है। परिवार लगातार अपने लाल के लौटने की आस लगाये है।

देहरादून-देवभूमि के लापता जवान राजेन्द्र की पत्नी की तबीयत बिगड़ी, वेतन पर भी लगी रोक
करीब एक महीने से गुमसुम राजेंद्र सिंह की पत्नी राजेश्वरी देवी की तबीयत बिगड़ गई और उन्हें सैन्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ऐसे में बूढ़े सास, ससुर और बच्चों की देखभाल के लिए अब कोई नहीं है। पड़ोसी परिवार का सहारा बने हुए है।लोगों ने सरकार से परिवार के मदद की मांग की है। अब सेना ने राजेंद्र सिंह के वेतन पर रोक लगा दी है। सैन्य सूत्रों के अनुसार जवान के लापता होने के दिन से उसके जीवत या मृत होने का पता चलने तक वेतन पर रोक लगा दी जाती है। इससे राजेंद्र सिंह के परिवार के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। बताया जा रहा है कि परिवार पर मकान का भी लोन है। ऐसे में परिवार में मुसीबतों का पहाड़ टूटा है।