देहरादून-देवभूमि की शाही शादी में खर्च होंगे 200 करोड़, पांच किलो चांदी से बना है शादी का कार्ड, कई फिल्मी सितारे मचायेंगे शादी में धूम

देहरादून-देवभूमि उत्तराखंड में एक अनोखी और अब तक की सबसे महंगी शादी है। यह शादी भारतीय मूल के दक्षिण अफ्रीका के चर्चित उद्योगपति गुप्ता बंधुओं के बेटों का औली में होने वाला विवाह समारोह एकदम अनूठा होगा। प्रदेश सरकार की उत्तराखंड को लोकप्रिय वैडिंग डेस्टिनेशन बनाने की पहल रंग लाती दिख रही है। चर्चित उद्योगपति
 | 
देहरादून-देवभूमि की शाही शादी में खर्च होंगे 200 करोड़, पांच किलो चांदी से बना है शादी का कार्ड, कई फिल्मी सितारे मचायेंगे शादी में धूम

देहरादून-देवभूमि उत्तराखंड में एक अनोखी और अब तक की सबसे महंगी शादी है। यह शादी भारतीय मूल के दक्षिण अफ्रीका के चर्चित उद्योगपति गुप्ता बंधुओं के बेटों का औली में होने वाला विवाह समारोह एकदम अनूठा होगा। प्रदेश सरकार की उत्तराखंड को लोकप्रिय वैडिंग डेस्टिनेशन बनाने की पहल रंग लाती दिख रही है। चर्चित उद्योगपति गुप्ता बंधुओं ने अपने पुत्रों के विवाह के लिए चमोली जिले में स्थित विश्व प्रसिद्ध हिमक्रीड़ा केंद्र औली को चुना है। 18 से 22 जून तक यहां दो विवाह समारोह आयोजित किए जाएंगे, जिनमें कई बॉलीवुड हस्तियों के पहुंचने की संभावना है। औली में इस आयोजन पर दो सौ करोड़ से अधिक राशि खर्च होने का अनुमान है।

देहरादून-देवभूमि की शाही शादी में खर्च होंगे 200 करोड़, पांच किलो चांदी से बना है शादी का कार्ड, कई फिल्मी सितारे मचायेंगे शादी में धूम

यह भी पढ़ें- कॉलेज खत्म होने का जश्न मनाने गए थे ये छात्र, झील के पास ले रहे थे सेल्फी फिर अचानक मची चीख-पुकार

400 व्यंजन बनेंगे शादी में

पांच किलो चांदी से शादी का कार्ड बना है। इसके पन्नों पर औली और बदरीनाथ धाम की फोटो भी है। दोनों शादियां सौ पंडितों का दल संपन्न कराएगा। यही नहींए विवाह समारोह में बॉलीवुड के तमाम नामी कलाकार पहुंच रहे हैं,जो प्रस्तुतियां भी देंगे। इसके अलावा देश-दुनिया के 400 से अधिक व्यंजन विवाह में परोसे जाएंगे। जिसमें उत्तराखंड के व्यंजनों को भी इनमें जगह मिलेगी। विवाह के बाद दोनों नवदंपत्ती भगवान शिव और माता पार्वती का आशीर्वाद लेने त्रियुगीनारायण जाएंगे। बता दें कि उद्योगपति अजय गुप्ता के पुत्र सूर्यकांत की शादी दिल्ली के हीरा व्यापारी सुरेश सिंघल की पुत्री कृतिका और अतुल गुप्ता के बेटे शशांक का विवाह दुबई के रियल स्टेट कारोबारी विशाल जलान की बेटी शिवांगी से होने जा रही है। सूर्यकांत की शादी 20 जून और शशांक की 22 जून को होगी।

यह भी पढ़ें-हरिद्वार में आया ऑनर किलिंग का मामला, इस कारण नौवीं कक्षा की छात्रा की हत्याकर जलाया शव

देहरादून-देवभूमि की शाही शादी में खर्च होंगे 200 करोड़, पांच किलो चांदी से बना है शादी का कार्ड, कई फिल्मी सितारे मचायेंगे शादी में धूम

शाहिद कपूर, कैटरीना कैफ समेत कई फिल्मी सितारे करेंगे शिरकत

गुप्ता बंधुओं के पारिवारिक मित्र और आयोजक कंपनी के मालिक सुमित अदलखा के अनुसार दोनों विवाह समारोहों के मद्देनजर औली में तैयारियां शुरू हो गई हैं। इवेंट मैनेजमेंट कंपनी के 800 लोग औली पहुंच चुके हैं। शुक्रवार को औली में विवाह समारोहों के लिए भूमि पूजन किया गया। 16 व 17 जून को औली निवासियों के लिए भोज का आयोजन किया गया है। विवाह समारोह में कई बॉलीवुड स्टार पहुंच रहे हैं। मेहमानों को दिल्ली से औली तक लाने-ले जाने के लिए 150 चॉपर की व्यवस्था की गई है। विवाह समारोह के लिए स्विट्जरलैंड से पांच करोड़ रुपये के फूल मंगाए गए हैं और पूरी घाटी में फूलों की विशेष सजावट की जाएगी। मेहमानों के रहने के लिए औली में फाइव स्टार सुविधायुक्त टैंट लगाए जा रहे हैं। इस विवाह समारेाह में कटरीना कैफ, सिद्धार्थ मल्होत्रा, शाहिर कपूर समेत अन्य बॉलीवुड स्टार पहुंचेंगे। विवाह समारोह के दौरान कैलाश खेर, शंकर एहसान लॉय, विशाल शेखर प्रस्तुतियां भी देंगे। एक अंतर्राष्ट्रीय म्यूजिक कंपनी के अलावा एक रॉकर्स समूह मेहमानों का मनोरंजन करेंगे।