देहरादून- 14 को दिल्ली मेें कांग्रेस का आंदोलन, जानिये क्या है वजह
Dehradun News- सत्ताधारी भाजपा को घेरने के लिए कांग्रेस पार्टी आगामी 14 दिसम्बर को दिल्ली में भारत बचाओ रैली के साथ आंदोलन करेंगे। बताया जा रहा है कि इस रैली में उत्तराखंड से 8 हजार लोग शामिल होंगे। इसके अलावा कंाग्रेस राज्य सरकार के खिलाफ भी आंदोलन छेड़ेगी। आज यह जानकारी कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम
Dec 7, 2019, 15:25 IST
|

Dehradun News- सत्ताधारी भाजपा को घेरने के लिए कांग्रेस पार्टी आगामी 14 दिसम्बर को दिल्ली में भारत बचाओ रैली के साथ आंदोलन करेंगे। बताया जा रहा है कि इस रैली में उत्तराखंड से 8 हजार लोग शामिल होंगे। इसके अलावा कंाग्रेस राज्य सरकार के खिलाफ भी आंदोलन छेड़ेगी। आज यह जानकारी कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने दी। उन्होंने राज्य और केन्द्र सरकार पर हमला करते हुए कहा कि राज्य और केन्द्र सरकार ने आम आदमी का जीना दूभर कर दिया है। इस रैली के बाद प्रदेश भर में भी आंदोलन शुरू किया जायेगा। कांग्रेस जनहित के मुद्दो को उठायेंगी।

WhatsApp Group
Join Now