देहरादून-नशामुक्ति केन्द्र में था पति, पेंटर ने अकेली महिला से किया दुष्कर्म

देहरादून-देवभूमि में अपराधों का ग्राफ बढ़ता जा रहा है। चोरी, लूट, हत्या और बलात्कार के मामले बढ़ते जा रहे है। देहरादून में एक और दुष्कर्म का मामला सामने आया। इससे पहले भी कई दुष्कर्म के मामले सामने आ चुके हैं। एक पेंटर ने महिला के साथ दुष्कर्म किया। जिसके बाद जान से मारने की धमकी
 | 
देहरादून-नशामुक्ति केन्द्र में था पति, पेंटर ने अकेली महिला से किया दुष्कर्म

देहरादून-देवभूमि में अपराधों का ग्राफ बढ़ता जा रहा है। चोरी, लूट, हत्या और बलात्कार के मामले बढ़ते जा रहे है। देहरादून में एक और दुष्कर्म का मामला सामने आया। इससे पहले भी कई दुष्कर्म के मामले सामने आ चुके हैं। एक पेंटर ने महिला के साथ दुष्कर्म किया। जिसके बाद जान से मारने की धमकी दी। महिला ने अब उसके खिलाफ मुकदर्मा दर्ज कराया है। महिला का पति नशामुक्ति केन्द्र में था। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

देहरादून-नशामुक्ति केन्द्र में था पति, पेंटर ने अकेली महिला से किया दुष्कर्म

पांच महीने पहले किया दुष्कर्म

देर रात एक महिला कोतवाली पहुंची। उसने आरोप लगाते हुए कहा कि पड़ोस के एक युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया है। उसका पति नशामुक्ति केन्द्र में है वह घर पर अकेली रहती है। महिला ने बताया कि दो-तीन साल पहले गुलजार पुत्र मोहम्मद इकबाल निवासी ग्राम बिझौली, पोस्ट मिलापनगर, थाना मंगलौर, हरिद्वार उसके पड़ोस में रहने आया। शुरू में वह छोटी-छोटी मदद करने के लिए घर आने लगा।

पांच महीने पहले वह घर आया और उसके साथ दुष्कर्म किया। जब उसने विरोध किया तो उसे जान से मारने की धमकी दी और चुप रहने को कहा। इसके बाद उसने कई बार महिला के साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने उसके खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर किया है। वही पीडि़ता का मेडिकल कराया गया। कोर्ट में पेश करने के बाद आरोपी युवक को जेल भेज दिया गया।