देहरादून- संकटकाल में सियासत पर भगत ने दिया ऐेसे जवाब, कांग्रेस के डीएनए को लेकर कह दी ये बड़ी बात

देहरादून-प्रदेश में लगातार भाजपा पर हावी हो रही कांग्रेस पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने निशाने पर लिया। भगत ने कहा कि अनर्गल बयानबाजी और दुष्प्रचार करना कांग्रेस के डीएनए में शामिल है। आपदा के इस पूरे दौर में कांग्रेस कहीं भी सेवा कार्यों में नजर नहीं आई। भगत ने कहा कि कांग्रेस
 | 
देहरादून- संकटकाल में सियासत पर भगत ने दिया ऐेसे जवाब, कांग्रेस के डीएनए को लेकर कह दी ये बड़ी बात

देहरादून-प्रदेश में लगातार भाजपा पर हावी हो रही कांग्रेस पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने निशाने पर लिया। भगत ने कहा कि अनर्गल बयानबाजी और दुष्प्रचार करना कांग्रेस के डीएनए में शामिल है। आपदा के इस पूरे दौर में कांग्रेस कहीं भी सेवा कार्यों में नजर नहीं आई। भगत ने कहा कि कांग्रेस नेता संकटकाल में भी सियासत से बाज नहीं आ रहे। प्रवासियों की वापसी के कारण राज्य में कोरोना संक्रमण के मामलों में वृद्धि हुई, मगर प्रदेश सरकार की हर तरह की स्थिति से निबटने को तैयारियां पूरी हैं।

देहरादून- संकटकाल में सियासत पर भगत ने दिया ऐेसे जवाब, कांग्रेस के डीएनए को लेकर कह दी ये बड़ी बात
प्रदेश अध्यक्ष भगत ने कहा कि कोरोना के दृष्टिगत केंद्र व प्रदेश सरकारों द्वारा उठाए गए कदमों से कोरोना नियंत्रण में है। प्रदेश में प्रवासियों की घर वापसी के बाद मामले बढ़े है। मगर इसके लिए सरकार की पूरी तैयारियां है। उन्होंने कहा कि संकट के इस दौरन में भाजपा संगठन पूरी तरह से लोगों की मदद में जुटा रहा। भाजपा कार्यकर्ता अपने स्तर से प्रवासियों की हरसंभव मदद कर रहे हैं। सरकार सभी वर्गो को ध्यान में रखकर कार्य कर रही है। भगत ने कहा कि मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का एक साल पूरा होने पर पार्टी विभिन्न गतिविधियां आयोजित करेगी।