देहरादून-नींद में था पूरा शहर अचानक दंपति पर चला दी धाय-धाय गोलियां, पत्नी की मौत जबकि पति की हालत गंभीर

देहरादून-गुरुवार की देर रात दून में बदमाश ने एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया। बताया जा रहा है कि देर रात दंपति को गोली मार थी। वारदात में पत्नी की मौत हो गई जबकि पति घायल हो गया। आनन-फानन में पति को अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। जिसके
 | 
देहरादून-नींद में था पूरा शहर अचानक दंपति पर चला दी धाय-धाय गोलियां, पत्नी की मौत जबकि पति की हालत गंभीर

देहरादून-गुरुवार की देर रात दून में बदमाश ने एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया। बताया जा रहा है कि देर रात दंपति को गोली मार थी। वारदात में पत्नी की मौत हो गई जबकि पति घायल हो गया। आनन-फानन में पति को अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। जिसके बाद मामले की जांच में जुट गई। घटना देर रात करीब दो बजे के आसपास की है।

देहरादून-नींद में था पूरा शहर अचानक दंपति पर चला दी धाय-धाय गोलियां, पत्नी की मौत जबकि पति की हालत गंभीर
बताया जा रहा है कि नेहरू कॉलोनी थाना इलाके के माता मंदिर रोड क्षेत्र में बुटीक संचालिका महिला आशा पति अशोक के साथ रहती थी। बताया जा रहा है कि बीती रात एक युवक उनके घर आया। इसके बाद उसने अचानक आशा और अशोक को गोली मार दी। इससे आशा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर हालत में अशोक को महंत इंद्रेश अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।