देहरादून-अब इस जिले में आढ़ती के संपर्क में आये कई लोग, प्रदेश में कोरोना ने लगाई छलांग

देहरादून-प्रदेश में लगातार कोरोना मरीजों की संख्या में इजाफा होता जा रहा है। शुक्रवार की देर रात तक 216 मरीज सामने आये। वहीं शनिवार को 11 नये मामले फिर मिले। जिसके बाद अब राज्य में कोरोना मरीजों की कुल संख्या 727 हो गई है। इनमें से 102 मरीज ठीक हो चुके हैं। आज देहरादून में
 | 
देहरादून-अब इस जिले में आढ़ती के संपर्क में आये कई लोग, प्रदेश में कोरोना ने लगाई छलांग

देहरादून-प्रदेश में लगातार कोरोना मरीजों की संख्या में इजाफा होता जा रहा है। शुक्रवार की देर रात तक 216 मरीज सामने आये। वहीं शनिवार को 11 नये मामले फिर मिले। जिसके बाद अब राज्य में कोरोना मरीजों की कुल संख्या 727 हो गई है। इनमें से 102 मरीज ठीक हो चुके हैं। आज देहरादून में सात और टिहरी में चार लोगों में कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि हुई। वही राजधानी के सातों मरीज एक आढ़ती के संपर्क में आने से पॉजिटिव पाये गये।

देहरादून-अब इस जिले में आढ़ती के संपर्क में आये कई लोग, प्रदेश में कोरोना ने लगाई छलांग

 

यह भी पढे़  देहरादून-अब इस जिले में आढ़ती के संपर्क में आये कई लोग, प्रदेश में कोरोना ने लगाई छलांग

यह भी पढे़👉 देहरादून-अर्ध सैनिक बलों के सैनिकों को न्याय दिलाने के लिए मैदान में कूदी यूकेडी, पढिय़े क्या है पूरा मामला     

अपर सचिव युगल किशोर पंत ने इन मामलों की पुष्टि की है। टिहरी के चारों मरीज महाराष्ट्र से आए हैं। इससे पहले शुक्रवार की देर रात कोरोना मरीजों ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिये। प्रदेश के 13 जिलों में से 11 जिलों में 216 मामले मिले। सबसे ज्यादा नैनीताल जिले में 85 मरीज मिले। इनमें 80 लोग गुरुग्राम और दिल्ली से ट्रेन से आए थे। इसके बाद प्रदेश की राजधानी देहरादून में 64 मरीज सामने आये। जिसमें 48 लोग क्वारंटीन वाले थे। प्रदेश में बढ़ रहे कोरोना मरीजों की संख्या चिंता का विषय बनते जा रही है।