देहरादून- विधानसभा 2022 चुनाव में विपक्ष के इन मुद्दों को उठाएगी कांग्रेस, प्रीतम सिंह ने की बड़ी घोषणा

उत्तराखंड में 2022 के विधानसभा चुनाव में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत को चेहरा बनाने की पैरोकारी कर रहे नेताओं पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने इशारों में निशाना साधा है। साथ ही उन्होंने ये साफ किया है कि प्रदेश में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी के दिशा-निर्देशों पर पार्टी चुनाव लड़ेगी। प्रदेश
 | 
देहरादून- विधानसभा 2022 चुनाव में विपक्ष के इन मुद्दों को उठाएगी कांग्रेस, प्रीतम सिंह ने की बड़ी घोषणा

उत्तराखंड में 2022 के विधानसभा चुनाव में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत को चेहरा बनाने की पैरोकारी कर रहे नेताओं पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने इशारों में निशाना साधा है। साथ ही उन्होंने ये साफ किया है कि प्रदेश में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी के दिशा-निर्देशों पर पार्टी चुनाव लड़ेगी। प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने पार्टी में किसी तरह के मतभेदों से साफ इन्कार किया हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी में सब एकजुट होकर प्रदेश की सत्ता में वापसी के लिए काम करेंगे।

विधानसभा में इन मुद्दों को उठाएगी कांग्रेस

प्रीतम सिंह ने कहा कि उनके लिए पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से लेकर सभी कार्यकर्ता महत्वपूर्ण हैं। पार्टी सभी को साथ लेकर आगे बढ़ रही है। कुंभ की तैयारियों को लेकर उन्होंने कहा कि कुंभ के लिए सरकार को काफी पहले से तैयारियों को अंजाम देना चाहिए था। कहा कि मुख्यमंत्री रोलबैक की सरकार चला रहे हैं। इसके अलावा भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के प्रस्तावित उत्तराखंड दौरे पर उन्होंने कहा कि भाजपा नेतृत्व कितना ही हाथ-पांव मार ले,

पौने चार साल में आम जनता के सीने में जो घाव लगे हैं, उसका हिसाब लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप हाईकोर्ट ने माने हैं, लेकिन इन आरोपों पर सरकार चुप्पी साध गई। उन्होंने कहा कि कांग्रेस विधानसभा में भ्रष्टाचार, महिला सशक्तीकरण और बाल विकास राज्यमंत्री और निदेशक के बीच विवाद समेत विभिन्न मुद्दों को उठाएगी।