देहरादून- भाजपा को लेकर कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता ने कही ये बड़ी बात, प्रदेश अध्यक्ष के बयान पर ऐसे ली चुटकी

कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता दीपक बल्यूटिया ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के बयान “ भाजपा को मिलेगी संजीवनी” पर चुटकी लेते हुए कहा कि चलो भाजपा अध्यक्ष बंशीधर भगत को इस बात का इल्म तो हुआ कि भाजपा अचेत अवस्था में है जिसके लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष का दौरा संजीवनी का काम करेगा। भाजपा अध्यक्ष बंशीधर भगत चुनावी
 | 
देहरादून- भाजपा को लेकर कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता ने कही ये बड़ी बात, प्रदेश अध्यक्ष के बयान पर ऐसे ली चुटकी

कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता दीपक बल्यूटिया ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के बयान “ भाजपा को मिलेगी संजीवनी” पर चुटकी लेते हुए कहा कि चलो भाजपा अध्यक्ष बंशीधर भगत को इस बात का इल्म तो हुआ कि भाजपा अचेत अवस्था में है जिसके लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष का दौरा संजीवनी का काम करेगा। भाजपा अध्यक्ष बंशीधर भगत चुनावी बनशी बजाना छोड़ उत्तराखण्ड की जनता की समस्याओं का संज्ञान लेते तो बेहतर होता।

भाजपा को सिर्फ दिखाई दे रहा मिशन 2022- दीपक बल्यूटिया

दीपक बल्यूटिया ने कहा कि भाजपा को सिर्फ़ और सिर्फ़ मिशन 2022 दिखाई दे रहा है। जिसके लिये उन्हें राष्ट्रीय नेता संजीवनी दिखाई दे रहे हैं। प्रदेश में बेरोज़गारी, पलायन, प्रदेश के बढ़ते क़र्ज़, किसानो, युवाओं, ग़रीबों, आपदा पीड़ित, कर्मचारियों की समस्याओं व विकास से बेख़बर भाजपा को सिर्फ़ मिसन 2022 की चिंता सता रही है।

कहा कि बिहार चुनाव में मुफ़्त कोरोना दवाई का एलान करने वाली भाजपा सरकार उत्तराखण्ड में कोरोना संक्रमितो से प्लासमा के भी 9000 व 12000 रुपये वसूल रही है। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ सरकार नारा भर रह गया है। शिक्षा सत्र 2020-21 समाप्ति को है मगर आज भी कमजोर वर्ग व अपवंचित बच्चे उत्तराखण्ड निशुल्क और अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार नियमावली, 2011 के प्रावधानों के तहत दाख़िले से वंचित हैं।

भाजपा सरकार द्वारा गोलापार में कांग्रेस सरकार द्वारा शुरू आइ.एस.बी.टी को बन्द कराना, हल्द्वानी में रिंग रोड, नैनीताल में मल्टी स्टोरी पार्किंग की मुख्यमंत्री की घोषणाएँ समेत भाजपा के चुनावीदृष्टि- पत्र, 2017 में गरीब बच्चों लेपटोप देने की घोषणा सब जनता से धोका साबित हुई। उन्होंने कहा कि महंगाई व भ्रष्टाचार का विरोध कर सत्ता में आई भाजपा सरकार के शासनकाल में महंगाई व भ्रष्टाचार ने नये कीर्तिमान बनाएँ हैं।