देहरादून-कांग्रेस के बागियों की पार्टी में वापसी, जानिये क्या है पूरा मामला

Dehradun News- विगत नगर निकाय और लोकसभा चुनावों में प्रत्याशियों के खिलाफ काम करने व अंदरूनी मतभेद को देखते हुए कांग्रेस पार्टी ने अपने दर्जनों कार्यकर्ताओं को बाहर का रास्ता दिखाया था। लेकिन इन सभी निलंबित और निष्कासित दर्जनभर से ज्यादा कार्यकर्ताओं के लिए खुशखबरी है। पिथौरागढ़ उपचुनाव के लिए मतदान होने से पहले कांग्रेस
 | 
देहरादून-कांग्रेस के बागियों की पार्टी में वापसी, जानिये क्या है पूरा मामला

Dehradun News- विगत नगर निकाय और लोकसभा चुनावों में प्रत्याशियों के खिलाफ काम करने व अंदरूनी मतभेद को देखते हुए कांग्रेस पार्टी ने अपने दर्जनों कार्यकर्ताओं को बाहर का रास्ता दिखाया था। लेकिन इन सभी निलंबित और निष्कासित दर्जनभर से ज्यादा कार्यकर्ताओं के लिए खुशखबरी है। पिथौरागढ़ उपचुनाव के लिए मतदान होने से पहले कांग्रेस ने उक्त कार्यकर्ताओं की घर वापसी कर दी है।

देहरादून-कांग्रेस के बागियों की पार्टी में वापसी, जानिये क्या है पूरा मामला
पिथौरागढ़ विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव में कांग्रेस की रणनीति सबको साधकर चलने की है। बागियों से भी भविष्य में साथ देने की उम्मीद है। बताया जा रहा है कि पूर्व विधायक मयूख महर और जिला संगठन की सिफारिश के बाद पार्टी ने यह निर्णय लिया है। जिससे बागियों के लिए घर के दरवाजे खुल गये है।