देहरादून-कांग्रेस ने जारी की जिलाध्यक्षों और महानगर अध्यक्षों की सूची, हल्द्वानी और नैनीताल से इन्हें मिली जिम्मेदारी

देहरादून- आखिरकार कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार ने जिला और महानगर अध्यक्षों की घोषणा कर दी है। हालांकि अभी अल्मोड़ा, पिथौरागढ़, ऊधमसिंहनगर और रुद्रप्रयाग के जिलाध्यक्षों के नाम घोषित नहीं किए गए हैं। इसका मुख्य कारण किसी एक नाम पर सहमति न बनना है। इसके अलावा कांग्रेस ने सचिन कुमार आर्य नैनीताल,
 | 
देहरादून-कांग्रेस ने जारी की जिलाध्यक्षों और महानगर अध्यक्षों की सूची, हल्द्वानी और नैनीताल से इन्हें मिली जिम्मेदारी

देहरादून- आखिरकार कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार ने जिला और महानगर अध्यक्षों की घोषणा कर दी है। हालांकि अभी अल्मोड़ा, पिथौरागढ़, ऊधमसिंहनगर और रुद्रप्रयाग के जिलाध्यक्षों के नाम घोषित नहीं किए गए हैं। इसका मुख्य कारण किसी एक नाम पर सहमति न बनना है। इसके अलावा कांग्रेस ने सचिन कुमार आर्य नैनीताल, इंद्रपाल आर्य हल्द्वानी, कैलाश मोहन को बागेश्वर, नारायण राम चंपावत, सूरज सैलानी चमोली, मनोज मियां उत्तरकाशी, सुरेंद्र कुमार रामनगर, अमीचंद सोनकर देहरादून, अजय बेनवाल देहरादून महानगर, ध्वजवीर सिंह पछवादून,प्रकाश डबराल पुरोला यमुना घाटी, सुनील कुमार सिंह हरिद्वार महानगर और चंदन सिंह डाबर को रुडक़ी का अध्यक्ष बनाया गया है। वही प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार ने बताया कि अन्य जिलों के जिलाध्यक्षों के नाम भी शीघ्र तय कर लिए जाएंगे।