देहरादून- कोरोना से लड़ाई में बाधा बन रही कांग्रेस, जाने क्यों विपक्ष पर बरसे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष

उत्तराखंड में कांग्रेसी नेता भाजपा के खिलाफ लगातार धरना प्रदर्शन कर रहे है। इतना ही नहीं त्रिवेन्द्र सरकार की कमियों को जनता तक पहुंचाने के लिए पर्टी ने वर्चुअल रैली की शुरूआत भी कर दी है। मामले में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने कांग्रेस के धरना-प्रदर्शन और बयानबाजी पर तंज कसा है। उन्होंने कहा
 | 
देहरादून- कोरोना से लड़ाई में बाधा बन रही कांग्रेस, जाने क्यों विपक्ष पर बरसे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष

उत्तराखंड में कांग्रेसी नेता भाजपा के खिलाफ लगातार धरना प्रदर्शन कर रहे है। इतना ही नहीं त्रिवेन्द्र सरकार की कमियों को जनता तक पहुंचाने के लिए पर्टी ने वर्चुअल रैली की शुरूआत भी कर दी है। मामले में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने कांग्रेस के धरना-प्रदर्शन और बयानबाजी पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि पूर्ववर्ती कांग्रेस शासनकाल में हुए घोटालों को लेकर कांग्रेस नेताओं में बेचैनी है और वे जनता का ध्यान हटाने को ऐसी हरकतें कर रहे हैं।

देहरादून- कोरोना से लड़ाई में बाधा बन रही कांग्रेस, जाने क्यों विपक्ष पर बरसे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष

अंदरूनी झगड़ों से परेशा कांग्रेस नेता- भगत

प्रदेश अध्यक्ष के कहा कि कांग्रेस नेता अपनी पार्टी के अंदरूनी झगड़ों से भी परेशान हैं। ऐेसे में कांग्रेस अस्तित्व बचाने को प्रदेश की भाजपा सरकार और संगठन के खिलाफ कुछ न कुछ बोलते रहने की रणनीति अपनाए है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का कोई भी नेता घोटालों के बारे में नहीं बोलता, क्योंकि वे जानते हैं कि हर घोटाले में कांग्रेस नेताओं का नाम जुड़ा है। उन्होंने कांग्रेस पर कोरोना के नियमों के उल्लंघन का आरोप भी लगाया। साथ ही कहा कि कोरोना से लड़ाई में सहयोग देने की बजाय कांग्रेस इसमें बाधा डालने की कोशिश कर रही है।

WhatsApp Group Join Now
News Hub