देहरादून-कांग्रेस को महंगा पड़ा प्रदर्शन करना, पीसीसी अध्यक्ष प्रीतम समेत इन लोगों पर हुई बड़ी कार्यवाही

देहरादून-लॉकडाउन के नियमों का उल्लंघन कर देहरादून में धरना-प्रदर्शन करना पीसीसी अध्यक्ष समेत कई कांग्रेसी नेताओं को महंगा पड़ गया। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह के अलावा कई वरिष्ठ पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। आज देहरादून में कांग्रेस पार्टी बढ़ते हुए पेट्रोल-डीजल की कीमतों के खिलाफ सडक़ों पर उतर
 | 
देहरादून-कांग्रेस को महंगा पड़ा प्रदर्शन करना, पीसीसी अध्यक्ष प्रीतम समेत इन लोगों पर हुई बड़ी कार्यवाही

देहरादून-लॉकडाउन के नियमों का उल्लंघन कर देहरादून में धरना-प्रदर्शन करना पीसीसी अध्यक्ष समेत कई कांग्रेसी नेताओं को महंगा पड़ गया। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह के अलावा कई वरिष्ठ पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। आज देहरादून में कांग्रेस पार्टी बढ़ते हुए पेट्रोल-डीजल की कीमतों के खिलाफ सडक़ों पर उतर कर प्रदर्शन किया था। आरोप है कि प्रदर्शन करते हुए कई कांग्रेसी नेताओं ने ना तो सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया और ना ही पुलिस से प्रदर्शन को लेकर अनुमति ली।

देहरादून-कांग्रेस को महंगा पड़ा प्रदर्शन करना, पीसीसी अध्यक्ष प्रीतम समेत इन लोगों पर हुई बड़ी कार्यवाही
पुलिस ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह, उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना और कुछ अन्य नेताओं पर देहरादून में बिना परमिशन के विरोध करने और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं करने का मामला दर्ज किया है। इस दौरान कई कार्यकर्ताओं ने मास्क भी नहीं लगा रखे थे। जिसके बाद कांग्रेसी नेताओं पर नामजद मुकदमा नगर कोतवाली में दर्ज कर लिया गया।