देहरादून- हाथरस कांड को लेकर कांग्रेसियों में बड़ा उबाल, यूपी सरकार और पुलिस को दी ये चेतावनी

उत्तरप्रदेश के हाथरस में बेटी के साथ हुए दुष्कर्म के बाद अब पूरे देश के नागरिकों में आक्रोश फूट रहा है। कई समाज संगठनों द्वारा पीड़ित परिवार को इंसाफ दिलाने के लिये न्याय की मांग की जा रही है। वही इस घटना से गुस्सैल उत्तराखंड महानगर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भी गुरुवार यूपी सरकार पर आरोपितों पर कार्यवाही न करने के विरोध में गांधी पार्क के समक्ष धरना दिया। धरने के दौरान उत्तराखंड महानगर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार से दुष्कर्म व हत्या का शिकार बनी बेटी को न्याय दिलाने की मांग की ऐसा न करने पर उन्होने यूपी सरकार को बर्खास्त करने की मांग की। कार्यकर्ताओ ने यूपी सरकार को बर्खास्त करने और पीड़िता को न्याय दिलाने व घटना में साथ देने वाले पुलिस अधिकारियों के विरुद्ध ठोस कार्यवाही की मांग की। इसके लिये महानगर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन भी सौंपा है।

आम आदमी पार्टी ने किया प्रदर्शन
घटना को लेकर देहरादून में आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने भी पीड़िता को न्याय दिलाने के लिये यूपी सरकार के खिलाफ घातक प्रदशर्न किया। आम आदमी पार्टी ने कार्यकर्ताओ सरकार से जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर उन्हें उचित दंड देने की मांग की है। कार्यकर्ताओं ने बताया कि कार्यवाही जल्द न होने पर घटना पर अंकुश लगाया जा सकता था। आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने पुलिस पर भी आरोप लगाया है, कि पुलिस भी इस तरह की घटनाओं में आरोपियों को बचाने के उनका साथ देकर साक्ष्य छिपाने की कोशिश कर रही है।

यूपी सरकार और पुलिस का पुतला दहन कर जताया विरोध
बेटी के साथ हुई इस घटना के बाद ऋषिकेश में भी उत्तराखंड दलित शोषित विकास मंच ने उत्तर प्रदेश पुलिस और सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर सरकार का पुतला फूंक दिया। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि पुलिस भी इस कांड में आरोपियों का साथ दे रही है। उन्होने जल्द ही आरोपियों को पकड़ उन पर कठोर कार्यवाही करने की मांग की है।