देहरादून-युवाओं को cm की प्रेम भरी चिट्ठी हो गई वायरल, आप भी जनिये TSR का मास्टर स्ट्रोक

लॉकडाउन होने पर उत्तराखंड के 10 पर्वतीय जिलों के गांवों में करीब 60 हजार प्रवासी लौटे हैं। जिसके बाद राज्य सरकार सक्रिय हो गई है। मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को प्रवासियों के नाम गढ़वाली में पत्र जारी करते हुए कहा कि प्रवासियों ने देश-विदेश में अपनी मेहनत से अलग पहचान बनाई है। अब वे यही कार्य
 | 
देहरादून-युवाओं को cm की प्रेम भरी चिट्ठी हो गई वायरल, आप भी जनिये TSR का  मास्टर स्ट्रोक

लॉकडाउन होने पर उत्तराखंड के 10 पर्वतीय जिलों के गांवों में करीब 60 हजार प्रवासी लौटे हैं। जिसके बाद राज्य सरकार सक्रिय हो गई है। मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को प्रवासियों के नाम गढ़वाली में पत्र जारी करते हुए कहा कि प्रवासियों ने देश-विदेश में अपनी मेहनत से अलग पहचान बनाई है। अब वे यही कार्य अपने घर गांव में भी कर सकते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे पूर्वजों ने पहाड़ काटकर खेत बनाए और इन्हें उपजाऊ बनाकर हमारा पालन-पोषण किया है। आज खेती भागम-भाग की जिंदगी के कारण बंजर पड़ी है, जबकि हमारे कृषि उत्पादों की मांग दुनियाभर में हो रही है। आज दुनिया के उद्योगपति भी खेती पर ध्यान दे रहे हैं तो क्यों न हम भी अपनी खेती को जीवनयापन का आधार बनाएं।

देहरादून-युवाओं को cm की प्रेम भरी चिट्ठी हो गई वायरल, आप भी जनिये TSR का  मास्टर स्ट्रोक
सीएम ने गढ़वाली भाषा में लिखा कि आप अपणा घर मा रैकि जो बि काम करण चाणा छन, यांका वास्ता सरकार आपतैं मदद करणौं पूरि तरौं से तैयार छ। मैं उम्मीद करणू छौं आप अपणो काम करि आत्मनिर्भर ह्वेल्या। यां का वास्ता सरकार आपका दगड़ खडि़ च।यानी आप अपने घर में रहकर जो भी काम करना चाहते हैं, उसके लिए सरकार पूरी आपकी मदद को तैयार है। मैं उम्मीद करता हूं कि आप अपना काम कर आत्मनिर्भर होंगे। इसके लिए सरकार आपके साथ खड़ी है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार स्वरोजगार को बढ़ावा देने को अनेक सुविधाएं दे रही है। होम स्टे, वीर चंद्र सिंह गढ़वाली पर्यटन स्वरोजगार योजना समेत अन्य योजनाओं का जिक्र किया। उत्पादों के विपणन की भी व्यवस्था की जा रही है। मंडुवा के लड्ड, बिस्कुट, केक, झंगोरा की खीर व लड्डू की भी बाजार में बड़ी मांग है। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने गढ़वाली भाषा में उत्तराखंड लौटे प्रवासियों को पत्र भेजकर यह भरोसा दिलाया है।

मुख्यमंत्री  त्रिवेंद्र ने बताया कि अपना मनचाहा कार्य करने के लिए वे अपने विकास खंड कार्यालय अथवा जिला मुख्यालय में स्थापित आजीविका सेल के फोन नंबर 01368 223084 या मोबाइल नंबर 9412028718 अथवा dpropauri@gmail.com पर भी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

यहाँ भी पढ़े

हल्द्वानी-जिले में बाहर से आने वालों लोगों का ऐसे होगा सत्यापन, डीएम ने गठित की टीमें

देहरादून- दुकान खोलने के लिए सरकार ने जारी किये नये नियम, पढ़े आपके लिए है महत्वपूर्ण खबर