देहरादून- सीएम का राजधानी को लेकर बड़ा फैसला, इसलिए भावुक हुए सीएम

उत्तराखंड की ग्रीष्मकालीन राजधानी अब गैरसैंण होगी। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने बजट सत्र के दूसरे दिन गैरसैण को ग्रीष्मकालीन राजधानी बनाने की घोषणा की है। आपको बता दें कि उत्तराखंड राज्य बनने के बाद से ही पहाड़ी प्रदेश की राजधानी पहाड़ में ही हो का नारा लगातार बुलंद होता रहा। आंदोलनकारियों के साथ ही
 | 
देहरादून- सीएम का राजधानी को लेकर बड़ा फैसला, इसलिए भावुक हुए सीएम

उत्तराखंड की ग्रीष्मकालीन राजधानी अब गैरसैंण होगी। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने बजट सत्र के दूसरे दिन गैरसैण को ग्रीष्मकालीन राजधानी बनाने की घोषणा की है। आपको बता दें कि उत्तराखंड राज्य बनने के बाद से ही पहाड़ी प्रदेश की राजधानी पहाड़ में ही हो का नारा लगातार बुलंद होता रहा। आंदोलनकारियों के साथ ही कई संगठन और राजनीतिक दल समय-समय पर गैरसैण को प्रदेश की राजधानी बनाने की मांग उठाते रहे।

देहरादून- सीएम का राजधानी को लेकर बड़ा फैसला, इसलिए भावुक हुए सीएम

एक ओर कांग्रेस और उत्तराखंड क्रांति दल गैरसैण को स्थायी राजधानी बनाने की मांग करते रहे, तो भाजपा इसे ग्रीष्मकालीन राजधानी बनाने के पक्ष में रही। बुधवार यानी आज बजट भाषण की समाप्ति के बाद मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने गैरसैंण को स्थाई तो नहीं, पर ग्रीष्मकालीन राजधानी बनाने की घोषणा कर दी है।

इसलिए भावुक हुए सीएम

इस दौरान गैरसैंण को ग्रीष्मकालीन राजधानी घोषित करने के बाद लोगो में खुशी लहर देखकर खुद मुख्यमंत्री भी भावुक हो गए। लंबे समय से उत्तराखंड की जनता की मांग को पूरा करके उनकी आंखों में आसू झलक पड़े।