देहरादून- सीएम त्रिवेन्द्र का बड़ा बयान, उत्तराखंड में लागू होगा एनआरसी
देहरादून-असम में एनआरसी लागू होने के बाद पूरे प्रदेश में इसकी चर्चा हुई। अब उत्तराखंड में भी एनआरसी लागू होगा। ये बयान आज मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने दिया। असम की तरह उत्तराखंड की सीमाएं भी चीन ओर नेपाल से मिलती है। ऐसे में एनआरसी को लागे किया जा सकता है। सीएम त्रिवेन्द्र ने आज
Sep 16, 2019, 14:09 IST
|
देहरादून-असम में एनआरसी लागू होने के बाद पूरे प्रदेश में इसकी चर्चा हुई। अब उत्तराखंड में भी एनआरसी लागू होगा। ये बयान आज मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने दिया। असम की तरह उत्तराखंड की सीमाएं भी चीन ओर नेपाल से मिलती है। ऐसे में एनआरसी को लागे किया जा सकता है।
सीएम त्रिवेन्द्र ने आज देहरादून में एक कार्यक्रम में दौरान कहा कि सीमान्त प्रदेश होने के कारण उत्तराखंड में भी एनआरसी लागू किया जा सकता है। इस सम्बंध में वह मंत्रिमंडल से विचार विमर्श करेंगे। कहा कि अगर आवश्यकता पड़ी तो उत्तराखंड में भी एनआरसी लागू किया जाएगा।