देहरादून- स्मार्ट सिटी कार्यों की सीएम त्रिवेन्द्र ने की समीक्षा, अधिकारियों को दिये ये निर्देश

मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने देहरादून स्मार्ट सिटी की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने स्मार्ट सिटी के अन्तर्गत होने वाले सभी कार्यों को समय पर पूरा करने के निर्देश दिये। सीएम त्रिवेन्द्र ने वर्षाजल के संरक्षण के लिए रेनवाटर हार्वेस्टिंग पर अधिक फोकस करने के भी निर्देश दिये। बैठक में सी.ई.ओ. समार्ट सिटी आशीष श्रीवास्तव
 | 
देहरादून- स्मार्ट सिटी कार्यों की सीएम त्रिवेन्द्र ने की समीक्षा, अधिकारियों को दिये ये निर्देश

मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने देहरादून स्मार्ट सिटी की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने स्मार्ट सिटी के अन्तर्गत होने वाले सभी कार्यों को समय पर पूरा करने के निर्देश दिये। सीएम त्रिवेन्द्र ने वर्षाजल के संरक्षण के लिए रेनवाटर हार्वेस्टिंग पर अधिक फोकस करने के भी निर्देश दिये। बैठक में सी.ई.ओ. समार्ट सिटी आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि स्मार्ट सिटी परियोजना की लागत 1407 करोड़ है।

तेजी से चल रहा स्मार्ट रोड का कार्य

उन्होंने बताया कि देहरादून स्मार्ट सिटी के अन्तर्गत स्मार्ट स्कूल का समस्त कार्य पूर्ण कर लिया गया है। जिनमें स्मार्ट क्लासेज, कम्प्यूटर लैब, सीसीटीवी कैमरे, फायर यंत्र आदि की व्यवस्था है। स्मार्ट रोड का कार्य भी प्रगति पर है। दून एकीकृत कमांड एण्ड कंट्रोल रूम का कार्य भी मार्च 2021 तक पूरा होने की उन्होंने बात कही।