देहरादून- सीएम त्रिवेन्द्र ने इस बुजुर्ग महिला को किया सलाम, पढिय़े आखिर ऐसा क्या कर दिया वृद्ध महिला ने

देहरादून-कोरोना वायरस से लडऩे के लिए कई लोग दिल खोलकर दान कर रहे है। ऐसें में किसी ने सीएम तो किसी ने पीएम फंड में दान किया है। राहत कोष में अपना योगदान देते युवाओं से लेकर बुजुर्ग तक शामिल हैं। इस क्रम में प्रदेश की वीर नारियों के साथ-साथ स्वतंत्रता संग्राम सेनानी भी शामिल
 | 
देहरादून- सीएम त्रिवेन्द्र ने इस बुजुर्ग महिला को किया सलाम, पढिय़े आखिर ऐसा क्या कर दिया वृद्ध महिला ने

देहरादून-कोरोना वायरस से लडऩे के लिए कई लोग दिल खोलकर दान कर रहे है। ऐसें में किसी ने सीएम तो किसी ने पीएम फंड में दान किया है। राहत कोष में अपना योगदान देते युवाओं से लेकर बुजुर्ग तक शामिल हैं। इस क्रम में प्रदेश की वीर नारियों के साथ-साथ स्वतंत्रता संग्राम सेनानी भी शामिल है जिन्होंने अपने जीवन की जमा पूंजी ही इस बीमारी की रोकथाम के लिए समर्पित की है। आज सीएम त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने अपने फेसबुक पेज पर एक पोस्ट शेयर करते हुए बुजुर्ग दर्शनी देवी रौथाण का जिक्र किया।

देहरादून- सीएम त्रिवेन्द्र ने इस बुजुर्ग महिला को किया सलाम, पढिय़े आखिर ऐसा क्या कर दिया वृद्ध महिला ने

आज वृद्ध माता दर्शनी देवी रौथाण ने पीएम केयर्स फंड में दो लाख दान किये।अगस्त्यमुनि विकासखण्ड की ग्राम पंचायत डोभा निवानी दर्शनी देवी रौथाण ने पीएम केयर्स फंड में दो लाख का ड्राफ्ट सौंपा है। दर्शनी देवी रौथाण के पति स्व. कबोत्र सिंह भारतीय सेना में हवलदार के पद पर तैनात थे, जो 1965 में शहीद हो गये। जनसेवा का भाव रखने वाली दर्शनी देवी के जज्बे को सीएम त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने सलाम किया।

देहरादून- सीएम त्रिवेन्द्र ने इस बुजुर्ग महिला को किया सलाम, पढिय़े आखिर ऐसा क्या कर दिया वृद्ध महिला ने

सीएम ने लिखा कि पूर्व में भी इस कोष में चमोली की गौचर निवासी देवकी भंडारी ने अपने नाम को चरितार्थ करते हुए पीएम केयर्स फंड में 10 लाख का सहयोग दिया, जो स्वयं किराये के मकान में रहकर पेंशन की धनराशि से जीवन यापन कर रही हैं। इसी तरह बुजुर्ग स्वतंत्रता संग्राम सेनानी साधु सिंह बिष्ट भी इसमें सहयोगी बने हैं। यह नि:सन्देह निस्वार्थ भाव से अपना सब कुछ त्याग एवं दान देने की हमारी मानवीय संस्कृति को पुर्नजीवित करती है। आपके इस त्याग और दानशीलता की सद्धभावना के लिए मैं अपने ह्रदय की गहराइयों से आपका आभार प्रकट करते हुए आपको शत-शत नमन करता हूँ।

 

उत्तराखंड न्यूज