देहरादून- शहीद सुरेन्द्र को सीएम ने दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि, पुंछ सेक्टर में हुए थे शहीद

देहरादून-जम्मू-कश्मीर के पुंछ सेक्टर में कर्णप्रयाग, चमोली निवासी जवान सुरेंद्र सिंह नेगी शहीद हो गये। शहीद सुरेन्द्र सिंह नेगी 8वीं गढ़वाल राइफल में तैनात थे। आज सीएम त्रिवेन्द्र ने शहीद जवान को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने केंट रोड स्थित सेना परिसर में शहीद सुरेन्द्र सिंह नेगी के पार्थिव शरीर पर
 | 
देहरादून- शहीद सुरेन्द्र को सीएम ने दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि, पुंछ सेक्टर में हुए थे शहीद

देहरादून-जम्मू-कश्मीर के पुंछ सेक्टर में कर्णप्रयाग, चमोली निवासी जवान सुरेंद्र सिंह नेगी शहीद हो गये। शहीद सुरेन्द्र सिंह नेगी 8वीं गढ़वाल राइफल में तैनात थे। आज सीएम त्रिवेन्द्र ने शहीद जवान को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने केंट रोड स्थित सेना परिसर में शहीद सुरेन्द्र सिंह नेगी के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। नायक सुरेन्द्र सिंह नेगी पुंछ सेक्टर में ड्यूटी के दौरान शहीद हुए। मुख्यमंत्री ने कहा कि दु:ख कि इस घड़ी में राज्य सरकार, शहीद के परिजनों के साथ है। उन्होंने कहा कि शहीद के परिजनों की हरसंभव मदद की जाएगी।

देहरादून- शहीद सुरेन्द्र को सीएम ने दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि, पुंछ सेक्टर में हुए थे शहीद
गौरतलब है कि सुरेंद्र सिंह की ड्यूटी जम्मू-कश्मीर के पुंछ सेक्टर में थी। रविवार शाम पेट्रोलिंग के बाद वो जैसे ही कमरे पर पहुंचे, उनके सीने में दर्द होने लगा। इसके बाद उन्हें उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। जवान सुरेंद्र सिंह नेगी अपने पीछे पत्नी और दो छोटे बच्चों को छोड़ गए है। शहीद सुरेन्द्र के परिवार में कोहराम मच गया। मूलरूप से सुरेंद्र सिंह नेगी का परिवार चमोली के कोटकंडारा स्थित सुनाली गांव का रहने वाला है। वह वर्ष 2005 में आठवीं गढ़वाल राइफल्स में भर्ती हुए थे। सुरेंद्र परिवार में सबसे छोटे थे। वर्तमान में उनका परिवार देहरादून में रहता है।