देहरादून-सीएम ने किया रक्षाबंधन समारोह में प्रतिभाग, महिलाओं बांधी राखी

देहरादून-मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत को जोगीवाला स्थित वैडिंग प्वांइट में आयोजित रक्षाबन्धन समारोह में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर महिलाओं ने मुख्यमंत्री की कलाई में रक्षा सूत्र बांधा। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को रक्षाबन्धन व स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह संयोग है कि इस वर्ष रक्षाबन्धन का पावन पर्व व भारत का
 | 
देहरादून-सीएम ने किया रक्षाबंधन समारोह में प्रतिभाग, महिलाओं बांधी राखी

देहरादून-मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत को जोगीवाला स्थित वैडिंग प्वांइट में आयोजित रक्षाबन्धन समारोह में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर महिलाओं ने मुख्यमंत्री की कलाई में रक्षा सूत्र बांधा। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को रक्षाबन्धन व स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह संयोग है कि इस वर्ष रक्षाबन्धन का पावन पर्व व भारत का स्वतंत्रता दिवस एक ही दिन है। यह पवित्रता एवं संकल्प का त्योहार है।

देहरादून-सीएम ने किया रक्षाबंधन समारोह में प्रतिभाग, महिलाओं बांधी राखी

राखी पर निशुल्क यात्रा करेंगी महिलाए-सीएम

मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि रक्षाबन्धन के दिन प्रदेश की रोडवेज की बसों में सभी महिलाओं को निशुल्क परिवहन की व्यवस्था की गई है। उन्होंने कहा कि महिला सशक्तीकरण की दिशा में राज्य सरकार अनेक प्रयास कर रही है। राज्य सरकार महिला स्वयं सहायता समूहों को बिना ब्याज के पांच लाख रूपये तक का ऋण दे रही है। महिला उद्यमियों के लिए बिना ब्याज के एक लाख रूपये तक का ऋण उपलब्ध कराया जा रहा है। प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत धात्री महिलाओं को 06 हजार रूपये का पोषण भत्ता दिया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि महिला सशक्तीकरण से ही देश मजबूत हो सकता है। इस दिशा में राज्य सरकार द्वारा प्रभावी पहल की गई है। उन्होंने कहा कि आज समाज के विभिन्न क्षेत्रों राजनीति, न्यायिक व प्रशासनिक सेवाओं में महिलाओं की भागीदारी बढ़ी है।

देहरादून-सीएम ने किया रक्षाबंधन समारोह में प्रतिभाग, महिलाओं बांधी राखी

मुख्यमंत्री ने कहा कि देश की संसद ने तीन तलाक बिल को पास कर हमारी मुस्लिम बहनों को न्याय दिलाया है। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर से धारा 370 को समाप्त कर कश्मीर के लोगों को समाज व देश की मुख्य धारा से जोड़ा गया है। उन्होंने कहा कि देश की आजादी के 70 साल बाद वास्तव में अब देश एक हुआ है। अब कश्मीर के लाल चौक पर भारतीय झण्डा फहराया जायेगा। अब देश में एक निशान एक विधान लागू होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस बार स्वतंत्रता दिवस हमारे लिए कई मायनों में खास है।