देहरादून- सीएम ने 10 नेताओं को दिया बड़ा तोहफा, हल्द्वानी से इन्हें मिली दर्जा मंत्री की जिम्मेदारी

Dehradun News- आज प्रदेश के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने 10 नेताओं को नये साल तोहफा दिया। सीएम त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने पार्टी के 10 नेताओं को दर्जा मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी है। जिसमें कुमाऊं से तीन और गढ़वाल से सात दर्जाधारियों की ताजपोशी हुई है। नैनीताल जिले से प्रो. बहादुर सिंह बिष्ट की ताजपोशी
 | 
देहरादून- सीएम ने 10 नेताओं को दिया बड़ा तोहफा, हल्द्वानी से इन्हें मिली दर्जा मंत्री की जिम्मेदारी

Dehradun News- आज प्रदेश के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने 10 नेताओं को नये साल तोहफा दिया। सीएम त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने पार्टी के 10 नेताओं को दर्जा मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी है। जिसमें कुमाऊं से तीन और गढ़वाल से सात दर्जाधारियों की ताजपोशी हुई है। नैनीताल जिले से प्रो. बहादुर सिंह बिष्ट की ताजपोशी दर्जाधारी के रूप में हुई है। वहीं खटीमा से राजवीर सिंह और पिथौरागढ़ से फकीर राम टम्टा को जिम्मेदारी सौंपी है।

देहरादून- सीएम ने 10 नेताओं को दिया बड़ा तोहफा, हल्द्वानी से इन्हें मिली दर्जा मंत्री की जिम्मेदारी
प्रो. बहादुर सिंह बिष्ट हल्द्वानी के एमबीपीजी कॉलेज से प्रिंसिपल पद से सेवानिवृत्त हो चुके है। अब उन्हें राज्य सरकार ने नई जिम्मेदारी दी है। वही गढ़वाल में देहरादून से विश्वास डाबर, अतर सिंह असवाल, अतर सिंह तोमर, शोभा राम प्रजापति, खेम पाल सिंह, करन बोहरा और सुशील चौहान को दर्जा मंत्री का पद सौंपा है। अपने करीबियों को पद मिलने के बाद कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है।