देहरादून- मुख्यमंत्री ने किया भाजपा प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ, राज्य के लिये कहीं ये बात

उत्तराखंड मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने देहरादून में कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर का आज शुभारम्भ किया। भारतीय जनता पार्टी केंद्रीय प्रशिक्षण विभाग की ओर से देहरादून में कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया। जिसका शुभारम्भ मुख्यंमत्री त्रिवेन्द्र रावत ने किया। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कार्यक्रम के दौरान बुधवार यानी आज सभी कार्यकर्ताओं को राष्ट्रवाद का पाठ पठाया।
 | 
देहरादून- मुख्यमंत्री ने किया भाजपा प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ, राज्य के लिये कहीं ये बात

उत्तराखंड मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने देहरादून में कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर का आज शुभारम्भ किया। भारतीय जनता पार्टी केंद्रीय प्रशिक्षण विभाग की ओर से देहरादून में कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया। जिसका शुभारम्भ मुख्यंमत्री त्रिवेन्द्र रावत ने किया।

मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कार्यक्रम के दौरान बुधवार यानी आज सभी कार्यकर्ताओं को राष्ट्रवाद का पाठ पठाया। उन्होने कार्यकर्ताओं को जनता तक पार्टी की उपलब्धियां, ऐतिहासिक कार्य व निर्णयों को पहुंचाने का अनुरोध करते हुए अनुशासन को जीवन का महत्तवपूर्ण हिस्सा बनाने की बात कही। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री के साथ कई वरिष्ठ भाजपाई  नेता भी मौजूद रहे।

हाईकोर्ट के आदेश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में अपील करेगी सरकार

आपकों बता दें कि मुख्यमंत्री पर लगे आरोपों के मामले में राज्य सरकार सुप्रीम कोर्ट में अपील कर सकती है। इस बात की जानकारी कार्यक्रम के दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने दी है। भगत ने बताया कि हाईकोर्ट के आदेश के खिलाफ सरकार सुप्रीम कोर्ट में अपील करेगी। लेकिन अब हाईकोर्ट ने सीएम पर आरोपों के मामले में सीबीआई जांच के मंगलवार को आदेश दिए हैं।