देहरादून- मुख्यमंत्री घस्यारी कल्याण योजना में 25 करोड़ की घोषणा, इतने लाख महिलाओं को मिलेगा फायदा

देहरादून-मुख्यमंत्री घस्यारी कल्याण योजना के लिए भी 25 करोड़ रुपये की घोषणा की गई है। पहाड़ मेें महिलाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण रहती आई है। सरकार पिछले कुछ समय से महिला कल्याण से जुड़ी योजनाओं पर विशेष तौर पर फोकस किए हुए है। पैतृक संपत्ति में महिलाओं को सह खातेदार बनाने के लिए सरकार इसी
 | 
देहरादून- मुख्यमंत्री घस्यारी कल्याण योजना में 25 करोड़ की घोषणा, इतने लाख महिलाओं को मिलेगा फायदा

देहरादून-मुख्यमंत्री घस्यारी कल्याण योजना के लिए भी 25 करोड़ रुपये की घोषणा की गई है। पहाड़ मेें महिलाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण रहती आई है। सरकार पिछले कुछ समय से महिला कल्याण से जुड़ी योजनाओं पर विशेष तौर पर फोकस किए हुए है। पैतृक संपत्ति में महिलाओं को सह खातेदार बनाने के लिए सरकार इसी सत्र में संशोधन विधेयक लेकर आई है, तो बजट में घस्यारी योजना के लिए बजट का प्रविधान भी शामिल किया गया है।

गैरसैंण-विकास की राजनीति के पक्षधर है सीएम त्रिवेंद्र, गैरसैंण के विकास को दिखाई नई राह

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने गांव की उन महिलाओं जिन्हें प्रतिदिन मवेशियों के लिए जंगल में जाकर घास लानी पड़ती है उनके लिए एक बड़ी घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने बजट में 2021-22 के लिए मुख्यमंत्री घस्यारी कल्याण योजना में 25 करोड़ का प्रावधान किया है। इस योजना की मदद से राज्य की लगभग 3 लाख महिलाओं को राहत मिलेगी।

देवभूमि में महिलाओं पर कई अलग-अलग कार्यों का बोझ होता है और उसमें एक बोझ जंगल में जाकर खास लाने का भी होता है। क्योंकि उत्तराखंड का ज्यादातर हिस्सा पहाड़ी क्षेत्रों में आते है। इस कारण से ऊंचे-ऊंचे पहाड़ों में महिलाएं घास काटती है जिससे उनके जान जाने का भी खतरा रहता है। वही जंगलों में घास काटने के दौरान जंगली जानवरों के हमले से कई महिलाएं बुरी तरह घायल हो जाती हैं तो प्रतिवर्ष कई महिलाओं की जान भी चली जाती है। इससे राज्य की महिलाओं को बचाने के लिए मुख्यमंत्री ने मुख्यमंत्री घस्यारी कल्याण योजना की घोषणा की थी जिसके तहत अनुदान पर महिलाओं को उनके घर जाकर चारा उपलब्ध कराया जाएगा। इस योजना से महिलाओं को उम्मीद की किरण जगी है।