देहरादून-पिंजरे में कैद है राज्य सरकार, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम ने ऐसे खोली सरकार की पोल

देहरादून-आज कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार पूरी फेल हो चुकी है। सरकार असंवेदनशील हो चुकी है। क्वारंटीन सेंटरों में लगातार प्रवासियों की मौतें हो रही है। फिर भी प्रदेश सरकार स्वरोजगार का ढोल पीट रही है। भाजपा से आज जनता पूरी त्रस्त है। प्रीतम सिंह ने कहा कि राज्य
 | 
देहरादून-पिंजरे में कैद है राज्य सरकार, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम ने ऐसे खोली सरकार की पोल

देहरादून-आज कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार पूरी फेल हो चुकी है। सरकार असंवेदनशील हो चुकी है। क्वारंटीन सेंटरों में लगातार प्रवासियों की मौतें हो रही है। फिर भी प्रदेश सरकार स्वरोजगार का ढोल पीट रही है। भाजपा से आज जनता पूरी त्रस्त है। प्रीतम सिंह ने कहा कि राज्य सरकार पिंजरे में कैद है। वह बाहर निकलने के लिए तैयार नहीं है। उन्होंने कहा कि क्या किसी क्वारंटीन सेंटर को मुख्यमंत्री त्रिवेन्द सिंह रावत और उनके मंत्रियों ने देखने की जहमत उठाई।

देहरादून-पिंजरे में कैद है राज्य सरकार, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम ने ऐसे खोली सरकार की पोल

आज कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि सरकार पूरी तरह से आंखें मूंदी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने समय-समय पर सरकार को चेताया भी लेकिन असंवेदनशील सरकार जागने को तैयार ही नहीं है। उन्होंने कहा कि क्वारंटीन सेंटरों की स्थिति बड़ी दयनीय है। उन्होंने कहा कि आज पूरा प्रदेश क्वारंटीन सेंटरों की दुदर्शा पर सवाल उठा रहा है। कई वीडियो क्वारंटीन सेंटरों से वायरल हुए है जहां उन्होंने सरकार की नाकामी को दिखाया है। लेकिन इसके बावजूद राज्य सरकार पिंजरे से बाहर नहीं निकल पा रही है।