देहरादून- प्रदेश में जल्द होगी होमगार्ड और नर्सों की बंपर भर्ती, सीएम त्रिवेन्द्र ने इन प्रस्तावों को दी मंजूरी

प्रदेश में जल्द ही 3250 होमगार्ड और नर्सों की होने जा रही है। कुंभ मेले...
 | 
देहरादून- प्रदेश में जल्द होगी होमगार्ड और नर्सों की बंपर भर्ती, सीएम त्रिवेन्द्र ने इन प्रस्तावों को दी मंजूरी

प्रदेश में जल्द ही 3250 होमगार्ड और नर्सों की होने जा रही है। कुंभ मेले को देखते हुए सरकार इन भर्तियों को मंजूरी देदी है। होमगार्ड और स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के लिए नर्सों की भर्ती प्राविधिक शिक्षा विभाग के जरिए की जाएगी। इसके लिए मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने गृह और स्वास्थ्य विभाग द्वारा भेजे गए प्रस्तावों पर मुहर लगा दी है।

देहरादून- प्रदेश में जल्द होगी होमगार्ड और नर्सों की बंपर भर्ती, सीएम त्रिवेन्द्र ने इन प्रस्तावों को दी मंजूरी

बता दें कि उत्तराखंड में 2021 में हरिद्वार में कुंभ का आयोजन होना है। इसमें बड़ी संख्या में देश-विदेश से श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद है। इन सबके लिए सुरक्षा व्यवस्था बनाना पुलिस के लिए किसी चुनौती से कम नहीं है। इस तरह के कार्यों में अधिकांश पुलिस होमगार्ड विभाग से मदद लेती है। अभी विभाग में 6500 से अधिक होमगार्ड हैं, जो विभिन्न विभागों में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। केंद्र सरकार कुछ समय पहले प्रदेश में होमगार्ड की संख्या 10 हजार तक करने की अनुमति दे चुकी है।

इस कड़ी में 3250 होमगार्ड की भर्ती का प्रस्ताव होमगार्ड और नागरिक सुरक्षा निदेशालय द्वारा शासन को भेजा गया था। जिसपर मुख्यमंत्री ने पुलिस और अन्य आनुषांगिक इकाइयों के साथ होमगार्ड की नियुक्ति के प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान कर दी है। अब जल्द 3250 होमगार्ड की नियुक्ति की जा सकेगी। नर्सों की शीध्र भर्ती के भी निर्देश मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने प्राविधिक शिक्षा विभाग को दिए है।