देहरादून – किसानों को गेहूं पर बोनस देगी सरकार, प्रति कुन्तल पर मिलेंगी इतनी राशि

देहरादून -न्यूज टुडे नेटवर्क- केंद्र सरकार द्वारा गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य 1840 रूपए प्रति क्विंटल है। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने इस पर 20 रूपए प्रति क्विंटल अतिरिक्त राशि देने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने सीएम आवास में रबी विपणन सत्र 2019-20 मे गेहूं खरीद की तैयारियों की समीक्षा करते हुए किसानों से क्रय
 | 
देहरादून – किसानों को गेहूं पर बोनस देगी सरकार, प्रति कुन्तल पर मिलेंगी इतनी राशि

देहरादून -न्यूज टुडे नेटवर्क- केंद्र सरकार द्वारा गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य 1840 रूपए प्रति क्विंटल है। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने इस पर 20 रूपए प्रति क्विंटल अतिरिक्त राशि देने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने सीएम आवास में रबी विपणन सत्र 2019-20 मे गेहूं खरीद की तैयारियों की समीक्षा करते हुए किसानों से क्रय किए जाने वाले गेहूं का तत्काल भुगतान करने को कहा। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने गेहूं की खरीद पर किसानों को 20 रूपए प्रति क्विंटल बोनस के निर्देश दिये हैं। केन्द्र सरकार ने गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य 1840 रूपए प्रति क्विंटल निर्धारित किया है। मुख्यमंत्री ने इसमें 20 रूपए बोनस और देने के लिए विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया है। मुख्यमंत्री ने भंडारण क्षमता को बढ़ाने के लिए भी निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि एक लाख मीट्रिक टन क्षमता के गोदाम बनाए जाएं। किसानों से क्रय किए जाने वाले गेहूं का तत्काल भुगतान किया जाए।

देहरादून – किसानों को गेहूं पर बोनस देगी सरकार, प्रति कुन्तल पर मिलेंगी इतनी राशि

गेहूं का होगा भुगतान ऑनलाइन

धान की तरह ही गेहूं का भुगतान ऑनलाइन किया जाए। मुख्यमंत्री आज सीएम आवास में रबी विपणन सत्र 2019-20 मे गेहूं खरीद की तैयारियों की समीक्षा कर रहे थे। बैठक में बताया गया कि इस बार दो लाख मीट्रिक टन गेहूं खरीद का लक्ष्य रखा गया है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के तहत प्रदेश में 6.5 लाख किसान लाभान्वित हो रहे हैं। बैठक में सचिव डी. सैंथिल पांडियन, प्रभारी सचिव सुशील कुमार, डीएम नैनीताल विनोद कुमार सुमन सहित अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद थे।