देहरादून- बॉलीवुड के मशहूर एक्टर मिलिंद सोमन ने उत्तराखंड की बेटी को दिया ये खास तोहफा, हो रही वाहवाही

Himalayan superwoman Race, उत्तराखंड की धाविका गरिमा जोशी को प्रख्यात सिने अभिनेता और मॉडल मिलिंद सोमन ने हिमालयी सुपरवूमेन 10 किमी दौड़ का एंबेसडर (मैस्कॉट) नियुक्त किया है। बता दें कि मिलिंद महिला सशक्तीकरण को लेकर तमाम तरह की गतिविधियों का आयोजन करते हैं। घायल धाविका के पिता पूरन चंद्र जोशी ने बताया कि गरिमा
 | 
देहरादून- बॉलीवुड के मशहूर एक्टर मिलिंद सोमन ने उत्तराखंड की बेटी को दिया ये खास तोहफा, हो रही वाहवाही

Himalayan superwoman Race, उत्तराखंड की धाविका गरिमा जोशी को प्रख्यात सिने अभिनेता और मॉडल मिलिंद सोमन ने हिमालयी सुपरवूमेन 10 किमी दौड़ का एंबेसडर (मैस्कॉट) नियुक्त किया है। बता दें कि मिलिंद महिला सशक्तीकरण को लेकर तमाम तरह की गतिविधियों का आयोजन करते हैं। घायल धाविका के पिता पूरन चंद्र जोशी ने बताया कि गरिमा ने फोन पर उन्हें एंबेसडर बनने की सूचना दी है।

देहरादून- बॉलीवुड के मशहूर एक्टर मिलिंद सोमन ने उत्तराखंड की बेटी को दिया ये खास तोहफा, हो रही वाहवाही

इससे उनके गांव छतगुल्ला में हर्ष की लहर दौड़ गई। फोन पर घायल धाविका गरिमा जोशी ने बताया कि उन्हें हिमालयी सुपर वूमेन 10 किमी दौड़ के लिए मैस्कॉट चुना गया है। सिने अभिनेता मिलिंद ने सुपर पॉवर वाली महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए एक सराहनीय प्रयास किया है।

15 मार्च 2020 को होगा दौड़ का आयोजन

इससे हिमालयी क्षेत्र की महिलाओं को और सशक्त होने का अवसर मिलेगा। यह दौड़ 15 मार्च 2020 को होगी। एंबेसडर बनने के बाद भी वह महिला सशक्तीकरण के क्षेत्र में काम करने का प्रयास करेंगी। इधर, ग्राम प्रधान प्रेमा जोशी, जिला पंचायत सदस्य अंजू जोशी ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

पिता ने लगाये सरकार पर गंभीर आरोप

पिता पूरन जोशी का आरोप है कि उत्तराखंड सरकार ने गरिमा की सुध नहीं ली, इसीलिए उसने प्रदेश की टीम से खेलना छोड़ दिया। वर्तमान में गरिमा हरियाणा की व्हील चेयर वालीबॉल की कप्तान हैं।