देहरादून- निकाय चुनाव की आचार संहिता लागू, जानिये कब होगा मतदान और नामांकन

देहरादून-न्यूज टुडे नेटवर्क- लंबे समय से कयास लगाये बैठे निकाय चुनाव के कार्यक्रम की घोषणा जा राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा कर दी गई। जिसके बाद निकाय चुनाव को लेकर आचार संहिता लागू हो गई। प्रदेश के निकायों के लिए मतदान 18 नवम्बर को होगा। जबकि मतगणना 20 नवम्बर को होगी। 20, 22 और 23 अक्टूबर
 | 
देहरादून- निकाय चुनाव की आचार संहिता लागू, जानिये कब होगा मतदान और नामांकन

देहरादून-न्यूज टुडे नेटवर्क- लंबे समय से कयास लगाये बैठे निकाय चुनाव के कार्यक्रम की घोषणा जा राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा कर दी गई। जिसके बाद निकाय चुनाव को लेकर आचार संहिता लागू हो गई। प्रदेश के निकायों के लिए मतदान 18 नवम्बर को होगा। जबकि मतगणना 20 नवम्बर को होगी। 20, 22 और 23 अक्टूबर प्रत्याशियों के नामांकन होंगे। जबकि 25 और 26 अक्टूबर को मचपत्रों की जांच होगी। वही 27 अक्टूबर हो नाम वापसी होगी। जिसके बाद निकाय चुनाव को लेकर माहौल गरमा गया है।

देहरादून- निकाय चुनाव की आचार संहिता लागू, जानिये कब होगा मतदान और नामांकन

84 निकायो में होंगे चुनाव

आज राज्य निर्वाचन आयुक्त चंद्रशेखर भट्ट की प्रेस वार्ता करते हुए निकाय चुनाव के तारीखों की घोषणा की। बता दें कि निकाय में कुल मतदाता 2347797 शामिल है। जिनमें महिला मतदाता1121293 और पुरुष मतदाता 1216504 शामिल है। वही प्रदेश में कुल नगर निकाय की संख्या 92 है जिसमें 84 निकायो में होंगे है। कुल मतदान केंद्र की संख्या1256,मतदान स्थल 2659 जिसमें संवेदनशील मतदान केंद्र 305 है। तीन निकाय में आरक्षण घोषित न होने की वजह चुनाव नहीं होगा। वही गंगोत्री, बद्रीनाथ, केदारनाथ में चुनाव की जगह मनोनीत सदस्य होते है। वही दो निकाय के गठन पर विवाद के चलते चुनाव नहीं होंगे।

देहरादून- निकाय चुनाव की आचार संहिता लागू, जानिये कब होगा मतदान और नामांकन

निकाय चुनाव के लिए खर्च की सीमा रेखा तय

निकाय चुनाव के लिए खर्च की सीमा रेखा तय कर दी गई है। मेयर पद के लिए अधिकतम धराशि 16 लाख होगी। वही उपनगर प्रमख के लिए दो लाख और पार्षदों के लिए दो लाख रुपये की सीमा तय है। इसी तरह पालिकाध्यक्ष के लिए 4 लाख और पालिका सभासद दस वार्ड है वहां लाख और दस वार्ड से ज्यादा में छह लाख, वही अध्यक्ष नगर पंचायत दो लाख और सदस्यों के लिए 30 हजार रूपये की धनराशि की सीमा रखी गई है।

WhatsApp Group Join Now
News Hub