देहरादून-भाजपाईयों ने बांटा राशन, पढिय़े आखिर क्यों लोगों ने सडक़ पर फेंका तो हो गई मारपीट

देहरादून-लॉकडाउन के बीच लोगों तक राशन पहुंचाया जा रहा है ऐसे में अगर लोग राशन को सडक़ पर फेंक दे तो क्या होगा। ऐसा ही हुआ ज्वालापुर के मोहल्ले में, जहां लोगों ने भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से बांटी गई राशन में कीड़े होने और मरा चूहा मिलने का आरोप लगाते हुए स्थानीय लोगों ने
 | 
देहरादून-भाजपाईयों ने बांटा राशन, पढिय़े आखिर क्यों लोगों ने सडक़ पर फेंका तो हो गई मारपीट

देहरादून-लॉकडाउन के बीच लोगों तक राशन पहुंचाया जा रहा है ऐसे में अगर लोग राशन को सडक़ पर फेंक दे तो क्या होगा। ऐसा ही हुआ ज्वालापुर के मोहल्ले में, जहां लोगों ने भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से बांटी गई राशन  में कीड़े होने और मरा चूहा मिलने का आरोप लगाते हुए स्थानीय लोगों ने राशन के थैले सडक़ पर फेंक दिए। बताया जा रहा है कि इस दौरान दोनों पक्षों में नोकझोंक हो गई। भाजपा कार्यकर्ताओं ने लोगों पर पूर्व पार्षद के साथ मारपीट का आरोप लगाते हुए ज्वालापुर पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

देहरादून-भाजपाईयों ने बांटा राशन, पढिय़े आखिर क्यों लोगों ने सडक़ पर फेंका तो हो गई मारपीट

पार्षद नेपाल सिंह भाजपा कार्यकर्ताओं  के साथ राशन बांटने के लिए आंबेडकरनगर पहुंचे थे। इस दौरान कई लोगों को राशन के बैग बांटे गए। बताया जाता है राशन लेने वाले लोगों ने कीड़े होने और मरा चूहा  निकलने की बात कहकर सारे बैग सडक़ पर फेंक दिए और भाजपाइयों को खरीखोटी  सुनाई। दोनों पक्षों में विवाद हो गया।
सूचना पर पूर्व पार्षद निशा पुंडीर और भाजपा नेता संजय कुमार आदि भी मौके पर पहुंच गए।  देखते ही देखते मामला तूल पकड़ गया और हाथापाई तक जा पहुंचा।

भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष नरेश शर्मा, पार्षद राजेश शर्मा, पार्षद नेपाल सिंह आदि कार्यकर्ता ज्वालापुर कोतवाली पहुंचे। पार्षद नेपाल  सिंह की ओर से नवीन और विशाल कुमार पुत्र दिनेश कुमार व जोनी पुत्र राम  सिंह के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी गई। ज्वालापुर कोतवाली प्रभारी योगेश देव  ने बताया कि तहरीर के आधार पर तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी गई है।