देहरादून-भाजपाईयों ने ऐसे मनाया सीएम त्रिवेन्द्र का जन्मदिन, गिनाये प्रदेश के विकास कार्य

देहरादून- आज मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के जन्मदिन पर भाजपा महानगर के कार्यकर्ताओं ने विष्णु यज्ञ और सुंदरकांड का आयोजन किया। उनके स्वस्थ और दीर्घायु होने की कामना की। इस दौरान राज्यसभा सदस्य नरेश बंसल ने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में उत्तराखंड चहुंमुखी विकास कर रहा है, जिसका लाभ राज्य के हर नागरिक को
 | 
देहरादून-भाजपाईयों ने ऐसे मनाया सीएम त्रिवेन्द्र का जन्मदिन, गिनाये प्रदेश के विकास कार्य

देहरादून- आज मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के जन्मदिन पर भाजपा महानगर के कार्यकर्ताओं ने विष्णु यज्ञ और सुंदरकांड का आयोजन किया। उनके स्वस्थ और दीर्घायु होने की कामना की। इस दौरान राज्यसभा सदस्य नरेश बंसल ने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में उत्तराखंड चहुंमुखी विकास कर रहा है, जिसका लाभ राज्य के हर नागरिक को मिल रहा है।

हल्द्वानी-(बड़ी खबर)-बुजुर्ग महिला की गला रेंतकर हत्या, रिश्तेदारी में गया था पति

कार्यक्रम भाजपा महानगर कार्यालय में आयोजित किया गया जिसमें आचार्य दिनेश सती ने मंत्रोचार और शंखनाद के मध्य से संपन्न किया। राज्य मंत्री धन सिंह रावत ने मुख्यमंत्री को सशक्त नेता है, उनके कार्यों और अनुभव का लाभ हम सभी को मिल रहा है। सभी देवी-देवताओं का आशीर्वाद मुख्यमंत्री के साथ है।

अध्यक्ष सीताराम भट्ट ने मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को कार्यकर्ताओं के लिए आदर्श और अनुकरणीय बताया।
इस मौके पर कैंट विधायक हरबंस कपूर, राजपुर विधायक खजान दास, सहसपुर विधायक सहदेव पुंडीर, विधायक राम सिंह कैड़ा, प्रदेश भाजपा पदाधिकारी अनिल गोयल, विनय गोयल, महानगर मीडिया प्रभारी राजीव उनियाल, महामंत्री सतेंद्र नेगी, युवा मोर्चा अध्यक्ष अंशुल चावला, महिला मोर्चा अध्यक्ष कमली भट्ट, अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष जावेद आलम, विनोद उनियालए शर्मिला भट्ट सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।