देहरादून- 70 विधानसभाओं में इस दिन से प्रवास करेंगे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष, तीन चरणों में लेंगे बैठक

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत आज से प्रदेश की 70 विधानसभाओं के प्रवास पर निकलेंगे। अपने प्रवास का शुभारंभ वे मसूरी विधानसभा से करेंगे। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष प्रदेश में चल रहे विकास कार्यों की प्रगति का जायजा लेंगे और कार्यकर्ताओं से सीधे संवाद कर फीडबैक भी लेंगे। पहले चरण यहां होगा प्रवास पहले
 | 
देहरादून- 70 विधानसभाओं में इस दिन से प्रवास करेंगे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष, तीन चरणों में लेंगे बैठक

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत आज से प्रदेश की 70 विधानसभाओं के प्रवास पर निकलेंगे। अपने प्रवास का शुभारंभ वे मसूरी विधानसभा से करेंगे। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष प्रदेश में चल रहे विकास कार्यों की प्रगति का जायजा लेंगे और कार्यकर्ताओं से सीधे संवाद कर फीडबैक भी लेंगे।

पहले चरण यहां होगा प्रवास

पहले चरण में मसूरी, राजपुर रोड, कोटद्वार, जसपुर, काशीपुर विधानसभाओं का प्रवास होगा। प्रत्येक विधानसभा में तीन प्रकार की बैठकें होंगी। पहली बैठक शक्ति केंद्र संयोजक से लेकर विधानसभा में निवास करने वाले प्रदेश व जिला पदाधिकारियों की होगी।

तीन दौर में होंगी बैठक

दूसरी बैठक में भाजपा के पूर्व में विभिन्न दायित्वों पर रहे वरिष्ठ कार्यकर्ताओं, विधानसभा में निवास कर रहे जिला पंचायत सदस्य, नगर निकायों में पार्षद, सभासद व भाजपा के वार्ड अध्यक्षों, पूर्व विधायक, और विधायक शामिल होंगे। तीसरी बैठक में प्रदेश अध्यक्ष वरिष्ठ कार्यकर्ताओं से अलग-अलग वार्ता कर उनकी समस्याओं को सुनेंगे।