देहरादून-भाजपा पदाधिकारी के बोर्ड लगाये कार से तीन लाख की स्मैक बरामद, ऐसे करते थे तस्करी

देहरादून-पुलिस ने स्मैक तस्करी में पति पत्नी को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि दोनों पिछले एक साल से स्मैक की तस्करी कर रहे थे। महिला ने मेहुवाला में ब्यूटी पार्लर भी खोला हुआ है। पुलिस ने पॉलिटेक्निक कॉलेज के पास एक वाहन को रोक तो वाहन में महिला और एक पुरुष बैठे
 | 
देहरादून-भाजपा पदाधिकारी के बोर्ड लगाये कार से तीन लाख की स्मैक बरामद, ऐसे करते थे तस्करी

देहरादून-पुलिस ने स्मैक तस्करी में पति पत्नी को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि दोनों पिछले एक साल से स्मैक की तस्करी कर रहे थे। महिला ने मेहुवाला में ब्यूटी पार्लर भी खोला हुआ है। पुलिस ने पॉलिटेक्निक कॉलेज के पास एक वाहन को रोक तो वाहन में महिला और एक पुरुष बैठे थे। इस दौरान तलाशी लेने पर उनके पास से 50.22 ग्राम स्मैक बरामद हुई। जिसके बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में पता चला कि सरफराज औरपत्नी शबनम निवासी ग्राम पिलखानी थाना सरसावा जिला सहारनपुर उत्तर प्रदेश हाल निवासी वन विहार मेहूंवाला के निवासी है।

पुलिस के अनुसार 50.22 ग्राम स्मैक कीमत तीन लाख रुपये है। पुलिस लंबे समय से दोनों की तलाश में थी। आरोपी कार पर भाजपा पदाधिकारी का बोर्ड लगाकर घूम रहे थे। पता करने पर दोनों का भाजपा से कोई नाता नहीं निकला। कोई उनको पकड़े नहीं, इसलिए वे भाजपा का बोर्ड लगाकर घूमते थे।