देहरादून- भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा ने किया प्रदेश कार्यालय का शिल्यान्यास, विपक्ष पर ऐसे साधा निशाना

देहरादून- आज उत्तराखंड भाजपा के नए प्रदेश कार्यालय का राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने वर्चुअली भूमि पूजन और शिल्यान्यास किया। यह कार्यालय देहरादून के रिंग रोड पर बन रहा है। इस अवसर पर नड्डा ने कहा कि अगर एक पार्टी का कार्यालय राजनेता के निवास स्थान से संचालित होता है तो इसका मतलब है कि
 | 
देहरादून- भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा ने किया प्रदेश कार्यालय का शिल्यान्यास, विपक्ष पर ऐसे साधा निशाना

देहरादून- आज उत्तराखंड भाजपा के नए प्रदेश कार्यालय का राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने वर्चुअली भूमि पूजन और शिल्यान्यास किया। यह कार्यालय देहरादून के रिंग रोड पर बन रहा है। इस अवसर पर नड्डा ने कहा कि अगर एक पार्टी का कार्यालय राजनेता के निवास स्थान से संचालित होता है तो इसका मतलब है कि पार्टी उस व्यक्ति की है। उन्होंने विपक्ष पर भी निशाना साधा। अन्य दलों के मामले में परिवार पार्टी बन गया है। पर भाजपा में ऐसा नहीं है। पार्टी ही हमारा परिवार है।

हल्द्वानी-लोकगायक हीरा सिंह अधिकारी के गीत ने मचाया धमाल, आप भी सुनें दानपुरे की रूनी चनारा…

इस दौरान मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत, राज्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, भाजपा संगठन महामंत्री अजय कुमार, सांसद माला राज्य लक्ष्मी शाह, सांसद तीरथ सिंह रावत मौजूद रहे। बताया जा रहा है कि विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा का नया प्रदेश कार्यालय बनकर तैयार हो जाएगा, जो आधुनिक तकनीक और सुविधाओं से लैस होगा।