देहरादून- भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पार्टी कार्यकर्ता और पदाधिकारियों की ली बैठक, दिये ये सख्त निर्देश

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के उत्तराखंड दौरे के तीसरे दिन की शुरुआत दून के तिलक रोड स्थित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ कार्यालय से हुई। यहां पहुंच उन्होंने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के पदाधिकारियों से मुलाकात की। साथ ही विभिन्न विषयों पर चर्चा की। इसके बाद वे बीजापुर अतिथि गृह के लिए रवाना हो गए।
 | 
देहरादून- भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पार्टी कार्यकर्ता और पदाधिकारियों की ली बैठक, दिये ये सख्त निर्देश

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के उत्तराखंड दौरे के तीसरे दिन की शुरुआत दून के तिलक रोड स्थित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ कार्यालय से हुई। यहां पहुंच उन्होंने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के पदाधिकारियों से मुलाकात की। साथ ही विभिन्न विषयों पर चर्चा की। इसके बाद वे बीजापुर अतिथि गृह के लिए रवाना हो गए। यहां जेपी नड्डा ने प्रदेश के कार्यालयों और विभागों की समीक्षा बैठक की। उन्होंने बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों से विभिन्न 30 विभागों के बारे में जानकारी ली।

अपनी छोड़ संगठन की करें चिंता

उन्होंने कार्यकर्ताओं को कार्यालयों और विभागों में सक्रियता से अपनी भागीदारी निभाने के लिए भी निर्देशित किया। नड्डा ने विभागों के सभी कार्यकर्ताओं से पूरे उत्साह के साथ कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि संगठन को चलाने के लिए एकरूपता की आवश्यकता है। सभी को अपनी चिंता को छोड़कर संगठन की चिंता करनी चाहिए।

देहरादून- भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पार्टी कार्यकर्ता और पदाधिकारियों की ली बैठक, दिये ये सख्त निर्देश

उन्होने आगे कहा आधुनिक जिला कार्यालय का निर्माण प्रधानमंत्री मोदी का सपना है। कार्यालय ही एक ऐसी जगह है, जहां पर अच्छा वातावरण मिलने पर एक अच्छे कार्यकर्ता का निर्माण होता है। हमें कार्यालयों को आधुनिक बनाना होगा, जिससे लाखों कार्यकर्ता इसका लाभ ले सकें।

उन्होंने कार्यकर्ताओं को अपने कार्य का ब्लू प्रिंट तैयार कर उसे संगठन हित में फलीभूत करने के लिए निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि यह सभी विभाग संगठन के विशेष अंग है इनसे निश्चित रूप से कार्यकर्ताओं को लाभ होगा। कार्यकर्ताओं ने भी राष्ट्रीय अध्यक्ष से अपने विभागों से संबंधित जानकारी दी और सुझाव भी रखे।