देहरादून-(बड़ी खबर)-लॉकडाउन बढ़ेगा या नहीं, पढिय़े कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक का बड़ा बयान

देहरादून-पांचवें लॉकडाउन को लेकर लोग असमंजस्य में है। ऐसे में 31 मई को लॉकडाउन-4 खत्म हो रहा है। अब सभी की निगाहें लॉकडाउन-5 पर है। अभी तक प्रदेश सरकार की ओर से कोई प्रस्ताव नहीं दिया गया। इस संबंध में कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने बताया कि यह केंद्र सरकार तय करेगी। राज्य की ओर
 | 
देहरादून-(बड़ी खबर)-लॉकडाउन बढ़ेगा या नहीं, पढिय़े कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक का बड़ा बयान

देहरादून-पांचवें लॉकडाउन को लेकर लोग असमंजस्य में है। ऐसे में 31 मई को लॉकडाउन-4 खत्म हो रहा है। अब सभी की निगाहें लॉकडाउन-5 पर है। अभी तक प्रदेश सरकार की ओर से कोई प्रस्ताव नहीं दिया गया। इस संबंध में कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने बताया कि यह केंद्र सरकार तय करेगी। राज्य की ओर से केंद्र से कुछ रियायतें दिए जाने का सुझाव भेजा है, लेकिन अंतिम फैसला केंद्र का है।

देहरादून-(बड़ी खबर)-लॉकडाउन बढ़ेगा या नहीं, पढिय़े कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक का बड़ा बयान
लॉकडाउन पर बढ़ाने या समाप्त करने के सवाल का जवाब देते हुए मदन कौशिक ने कहा कि हमारी ओर से इस तरह का कोई प्रस्ताव केंद्र को नहीं भेजा है। सरकार ने केंद्र से पर्यटन गतिविधियां, धार्मिक गतिविधियां, शापिंग माल और सिनेमाघर खोलने की अनुमति  मांगी है। उन्होंने कहा कि स्कूल कालेज खोलने का प्रस्ताव राज्य की ओर से नहीं भेजा गया है। ऐसी संभावना है कि केंद्र सरकार लॉकडाउन का पांचवां चरण ला सकती है। अगर ऐसा हुआ तो राज्य को कुछ और रियायतें दी जाएं, जिससे आर्थिक गतिविधियों का संचालन हो सके।