देहरादून-(बड़ी खबर)-अब ग्राम प्रधानों के रिक्त पदों पर बैठाये जायेंगे प्रशासक, देखिये पूरे जिलेवार रिक्त पदों की संख्या

देहरादून-लंबे समय से ग्राम पंचायतों में रिक्त चल रहे ग्राम प्रधान पदों पर छह माह के लिए प्रशासक बैठाए जा सकेंगे। उत्तराखंड पंचायतीराज (चतुर्थ संशोधन) अध्यादेश को कैबिनेट की मंजूरी मिल गई है। इसके बाद राज्य में 105 ग्राम पंचायतों में रिक्त चल रहे ग्राम प्रधान पदों पर छह माह के लिए प्रशासक बैठाए जा
 | 
देहरादून-(बड़ी खबर)-अब ग्राम प्रधानों के रिक्त पदों पर बैठाये जायेंगे प्रशासक, देखिये पूरे जिलेवार रिक्त पदों की संख्या

देहरादून-लंबे समय से ग्राम पंचायतों में रिक्त चल रहे ग्राम प्रधान पदों पर छह माह के लिए प्रशासक बैठाए जा सकेंगे। उत्तराखंड पंचायतीराज (चतुर्थ संशोधन) अध्यादेश को कैबिनेट की मंजूरी मिल गई है। इसके बाद राज्य में 105 ग्राम पंचायतों में रिक्त चल रहे ग्राम प्रधान पदों पर छह माह के लिए प्रशासक बैठाए जा सकेंगे। इसकी जिम्मेदारी जिलाधिकारियों को दी गई है। ग्राम पंचायत सदस्यों के 4951 रिक्त पदों पर गांवों के संभ्रात व्यक्तियों को नियुक्त किया जाएगा। इससे 209 ग्राम पंचायतों में कोरम पूरा होने पंचायतों का गठन हो सकेगा और वहां कायों में तेजी आएगी।

देहरादून-(बड़ी खबर)-अब ग्राम प्रधानों के रिक्त पदों पर बैठाये जायेंगे प्रशासक, देखिये पूरे जिलेवार रिक्त पदों की संख्या
ग्रामीण क्षेत्रों में सबसे ज्यादा दिक्कतें कोरोना काल में आयी है। इसके अलावा सामान्य निर्वाचन के बाद फिर उपनिर्वाचन के बाद भी 209 ग्राम पंचायतों में पंचायतों का गठन नहीं हो पाया। करीब 4951 ग्राम पंचायत सदस्यों के पद रिक्त रह गए थे। इसके साथ ही 105 ग्राम प्रधानों के पद भी इन्हीं कारणों से रिक्त चल रहे हैं। इसके चलते इन ग्राम पंचायतों में विकास कार्य बाधित हो रहे हैं। इसे ध्यान में रखते हुए सरकार ने पंचायतीराज एक्ट में अध्यादेश के जरिये संशोधन को मंजूरी दी है।

इसमें साफ किया गया है कि अगर अपरिहार्य कारणों से चुनाव कराना संभव न हो पा रहा तो वहां प्रधान, ब्लॉक प्रमुख और जिला पंचायत अध्यक्ष के पदों पर प्रशासक नियुक्त किए जा सकते हैं। जिसका अधिकार जिलाधिकारियों को दिया गया है। इसके अलावा जिन ग्राम पंचायतों में पंचायत के गठन को दो-तिहाई सदस्य निर्वाचित नहीं हैं, वहां रिक्त पदों पर ग्राम पंचायत के संभ्रांत लोगों को भी छह माह के लिए नियुक्त किया जाएगा।

आइये जानते है किस जिले में कितने पद खाली है-

सबसे पहले अल्मोड़ा जिलें में 25, पौड़ी में 14, बागेश्वर में 11, रुद्रप्रयाग में 10, ऊधमसिंहनगर में 10,चमोली में 09, पिथौरागढ़ में 07, हरिद्वार में 05, टिहरी में 04, उत्तरकाशी में 03, नैनीताल में 03, देहरादून में 02, चंपावत में 02 पद खाली है।