देहरादून- विधानसभा में सीएम ने किया पूर्व कैबिनेट मंत्री स्व. प्रकाश पंत को याद, उनके काम और कुशल स्वभाव की ऐसे की तारीफ

देहरादून-मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने विधानसभा में पूर्व कैबिनेट मंत्री स्व. प्रकाश पंत के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए कहा कि उनकी राजनीति के साथ-साथ समाज सेवा व साहित्य के क्षेत्र में भी विशेष रूचि थी। छात्र जीवन से ही वे राजनीति से जुड़े रहे। वर्ष1998 में प्रकाश पंत उत्तर प्रदेश विधान परिषद्
 | 
देहरादून- विधानसभा में सीएम ने किया पूर्व कैबिनेट मंत्री स्व. प्रकाश पंत को याद, उनके काम और कुशल स्वभाव की ऐसे की तारीफ

देहरादून-मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने विधानसभा में पूर्व कैबिनेट मंत्री स्व. प्रकाश पंत के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए कहा कि उनकी राजनीति के साथ-साथ समाज सेवा व साहित्य के क्षेत्र में भी विशेष रूचि थी। छात्र जीवन से ही वे राजनीति से जुड़े रहे। वर्ष1998 में प्रकाश पंत उत्तर प्रदेश विधान परिषद् के सदस्य निर्वाचित हुए। नवगठित राज्य उत्तराखण्ड राज्य के वे अंतरिम विधानसभा के अध्यक्ष रहे। कॉमनवेल्थ देशों में से किसी राज्य का सबसे कम उम्र का विधानसभा अध्यक्ष बनने का गौरव प्रकाश पंत जी को हासिल हुआ। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि पंत जी ने एक आवाज प्रारब्ध कविता संग्रह, मेरी आदि कैलाश यात्रा, यात्रावृत्त, एक थी कुसुम कहानी संग्रह व लक्ष्य निबन्ध लिखा।

देहरादून- विधानसभा में सीएम ने किया पूर्व कैबिनेट मंत्री स्व. प्रकाश पंत को याद, उनके काम और कुशल स्वभाव की ऐसे की तारीफ

राज्य स्तरीय निशानेबाजी में भी उन्होंने स्वर्ण पदक हांसिल किया। प्रकाश पंत जी केवल राजनेता के तौर पर ही नहीं बल्कि आकर्षक व्यक्तित्व के धनी भी थे। सदन में सबको साथ लेकर चलने की उनकी कुशलताए वित्तीय मामलों का ज्ञान व विपक्ष के हर तीखे वारों का जबाब सरलता से देना उनकी खूबी थी। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि जनसमयाओं व अन्य मामलों को प्रकाश पंत जी बड़ी गम्भीरता से सुनते थे व समस्याओं का समाधान करने का हर सम्भव प्रयास करते थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रकाश पंत जी की यादें हमेशा स्मरणीय रहेगी। उनकी कार्यशैली हमेशा हमें कार्य करने की प्रेरणा देती रहेगी।