देहरादून- प्रशासन ने काटे 70 हजार से अधिक मतदाताओं के नाम, जानिये आखिर क्यों उठाया ये कदम

Dehradun News-यहा प्रशासन ने 70 हजार से अधिक नाम मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से काट दिये। इसकी जानकारी जिलाधिकारी (प्रशासन) रामजी शरण शर्मा ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ की गई बैठक में दी। बताया कि सत्यापन में ये पाया गया कि अधिकांश लोगों के नाम एक से अधिक विधानसभा क्षेत्रों में दर्ज
 | 
देहरादून- प्रशासन ने काटे 70 हजार से अधिक मतदाताओं के नाम, जानिये आखिर क्यों उठाया ये कदम

Dehradun News-यहा प्रशासन ने 70 हजार से अधिक नाम मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से काट दिये। इसकी जानकारी जिलाधिकारी (प्रशासन) रामजी शरण शर्मा ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ की गई बैठक में दी। बताया कि सत्यापन में ये पाया गया कि अधिकांश लोगों के नाम एक से अधिक विधानसभा क्षेत्रों में दर्ज है। वहीं कई लोग दूसरी जगह शिफ्ट हो चुके है। इसके अलावा मृतकों के नाम भी मतदाता सूची से हटा दिये गये है।

देहरादून- प्रशासन ने काटे 70 हजार से अधिक मतदाताओं के नाम, जानिये आखिर क्यों उठाया ये कदम
विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत मतदाताओं का सत्यापन किया गया था। देहरादून में सितंबर 2019 तक 10 विधानसभा सीटों पर कुल मतदाताओं की संख्या 14 लाख 33 हजार 960 थी। जो सत्यापन के बाद घटकर 13 लाख 63 हजार 549 रह गई है। सबसे ज्यादा मतदाता रायपुर विधानसभा क्षेत्र में मिले। इसके अलावा जिला निर्वाचन कार्यालय को 4030 ऐसे आवेदन भी मिले, जिनमें नए नाम जोडऩे का आग्रह शामिल था। इनमें से 2563 नए नाम मतदाता सूची में जोड़ दिए गए हैैं। बैठक में बताया गया कि 16 दिसंबर को नई मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा। 15 जनवरी 2020 तक आपत्तियां प्राप्त की जाएंगी। इसके बाद 27 जनवरी तक इनका निस्तारण करने के बाद सात फरवरी को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन कर दिया जाएगा।