देहरादून-दो दिन मेें 87 हजार से अधिक प्रवासियों ने कराया पंजीकरण, ऐसे राज्य सरकार पहुंचेगी आपकों घर

देहरादून-देश के अन्य राज्यों में फंसे उत्ताराखंड के लिए लोगों के लिए राज्य सरकार ने पंजीकरण शुरू कर दिया। जिसके बाद पहले दिन 10 हजार लोगों ने पंजीकरण कराया। शुक्रवार दूसरे राज्यों में फंसे 87 हजार लोग घर वापसी के लिए पंजीकरण करवा चुके हैं। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने फंसे से लोगों की सुरक्षित
 | 
देहरादून-दो दिन मेें 87 हजार से अधिक प्रवासियों ने कराया पंजीकरण, ऐसे राज्य सरकार पहुंचेगी आपकों घर

देहरादून-देश के अन्य राज्यों में फंसे उत्ताराखंड के लिए लोगों के लिए राज्य सरकार ने पंजीकरण शुरू कर दिया। जिसके बाद पहले दिन 10 हजार लोगों ने पंजीकरण कराया। शुक्रवार दूसरे राज्यों में फंसे 87 हजार लोग घर वापसी के लिए पंजीकरण करवा चुके हैं। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने फंसे से लोगों की सुरक्षित वापसी के लिए उच्च अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। शनिवार से अन्य राज्यों के साथ फंसे लोगों की सूची साझा करने की प्रक्रिया शुरू कर देगी।

देहरादून-दो दिन मेें 87 हजार से अधिक प्रवासियों ने कराया पंजीकरण, ऐसे राज्य सरकार पहुंचेगी आपकों घर
शुक्रवार शाम हुई बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा कि संबंधित राज्यों से समन्वय बनाते हुए सुनियोजित तरीके से सारी व्यवस्था की जाए। पूरी सावधानी के साथ व्यक्तिगत दूरी, मास्क, सैनिटाइजेशन आदि मानकों का पालन सुनिश्चित किया जाए। केंद्र सरकार के जारी दिशा-निर्देशों के अनुरूप ही सारी कार्यवाही हो। राज्य में आने पर यदि होम क्वारंटीन किया जाना है तो उसकी व्यवस्था सुनिश्चित कर कड़ी निगरानी की जाए। नोडल अधिकारी और सचिव शैलेश बगोली ने बताया कि अधिकांश पंजीकृत लोग पर्वतीय जिलों के हैं।

सबसे ज्यादा दिल्ली से 26 हजार लोगों का पंजीकरण हो चुका है। सरकार के पास पहले से 35 हजार का डाटा था, लेकिन दो दिनों में ऑनलाइन और कॉल सेंटरों के माध्यम से हजारों लोगों ने पंजीकरण करवाया है। यह आंकड़ा आने वाले दिनों में और बढ़ेगा। दक्षिण भारत से भी कई लोगों ने पंजीकरण करवाया है।

यहाँ भी पढ़े

एक्शन में त्रिवेंद्र सरकार ,शुरू हुई घर वापसी,चेहरों पर लौटी,मुस्कान

हल्द्वानी-उत्तराखंड में बढ़ी कोरोना मरीजों की सँख्या, अब यहा आया कोरोना का मामला