देहरादून-47 पदों के लिए सेना भर्ती में दौड़े 2911 युवा, सेना भर्ती के खुले आसमान के नीचे बिताई रात

Dehradun News-बेरोजगारी का आलम यह है कि सेना भर्ती में 47 पदों के लिए 2911 युवा दौड़ में शामिल हुए। गढ़वाल राइफल्स की ओर आयोजित 127 पैदल वाहिनी प्रादेशिक सेना में पूर्व सैनिकों और युवाओं ने अपनी किस्मत आजमाया। यही भर्ती सोल्डर जीडी व ट्रेड्समैन पदों के लिए थी। सेना भर्ती में देशभर से आये युवाओं ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। सुबह करीब सात बजे से भर्ती शुरू हुई। वही अन्य राज्यों से बसों व टे्रनों के लेट होने से सैकड़ों युवा भर्ती स्थल पर देर में पहुंचे। आग्रह करने के बाद जवानों ने भर्ती में शामिल होने दिया।

भर्ती में ट्रेड्समैन के पांच पद ऑल इंडिया कोटा, सोल्डर जीडी व ट्रेड्समैन के सात पद राज्य के अभ्यर्थियों के लिए थे। युवाओं ने 1.6 किमी दौड़, दस पुल बीम, 9 फीट लंबी कूद व जिग-जैग बैलेंस के जरिए उनकी शारीरिक दक्षता की परख की गई। भर्ती में शामिल होने के लिए अधिकांश युवा बाहरी राज्यों से पहुंचे। युवाओं ने खुले आसमान के नीचे बितायी। दिनभर मेले जैसा नजारा रहा। बेरोजगारी का आलम यह है कि ऑल इंडिया कोटा केवल पांच पदों में दो पद लोहार और सफाई कर्मी, बढ़ई व टेलर के एक-एक पद हैं। इसके बावजूद युवाओं का तांता लगा रहा है।
