देहरादून- शीघ्र होगी 370 आशा कार्यकर्ताओं की नियुक्ति, एनएचएम ने दी स्वीकृति

Dehdradun News-बेरोजगारों की खुशखबरी है। जल्द ही प्रदेश में आशा कार्यकर्ताओं की नियुक्ति होने जा...
 | 
देहरादून- शीघ्र होगी 370 आशा कार्यकर्ताओं की नियुक्ति, एनएचएम ने दी स्वीकृति

Dehdradun News-बेरोजगारों की खुशखबरी है। जल्द ही प्रदेश में आशा कार्यकर्ताओं की नियुक्ति होने जा रही है। सरकार ने प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को सुधारने के लिए 370 आशा कार्यकर्ताओं की नियुक्ति का ऐलान कर दिया है। इसके लिए केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत नए पदों को स्वीकृति दे दी है। बता दें कि स्वास्थ्य सेवाओं को गांव तक पहुंचाने के लिए पंचायत स्तर पर आशा कार्यकर्ता तैनात है। अब केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत प्रदेश में लगभग 390 आशाओं के नए पद सृजित करने की स्वीकृति दी है।

देहरादून- शीघ्र होगी 370 आशा कार्यकर्ताओं की नियुक्ति, एनएचएम ने दी स्वीकृति

वर्तमान में प्रदेश में 11 हजार आशा कार्यकर्ता और 550 आशा फेसिलिटेटर तैनात है। आशाओं का मुख्य कार्य जन्म-मृत्यु पंजीकरण, गर्भवती महिला और शिशुओं का टीकाकरण, संक्रमित रोगों व अन्य स्वास्थ्य सुविधाओं के जागरूकता और गर्भवती महिला को संस्थागत प्रसव के लिए प्रोत्साहित करना है। आशाओं के नए पदों की स्वीकृति मिलने से पर्वतीय क्षेत्रों में लोगों का स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिलेगा।