देहरादून-306 कैडेट बने भारतीय सेना का हिस्सा, यूपी ने दिये सबसे ज्यादा अफसर

Dehradun News- आज भारतीय सैन्य अकादमी में पासिंग आउट परेड के बाद 306 कैडेट बतौर अफसर भारतीय सेना का हिस्सा बन गए। पासिंग आउट बैच के 377 जेंटलमैन कैडेट बतौर लेफ्टिनेंट देश.विदेश की सेना का अभिन्न अंग बन बने। जिसमें 71 कैडेट अलग-अलग देशों में अपने देश की फौज का हिस्सा बने। बतौर रिव्यूइंग अफसर
 | 
देहरादून-306 कैडेट बने भारतीय सेना का हिस्सा, यूपी ने दिये सबसे ज्यादा अफसर

Dehradun News- आज भारतीय सैन्य अकादमी में पासिंग आउट परेड के बाद 306 कैडेट बतौर अफसर भारतीय सेना का हिस्सा बन गए। पासिंग आउट बैच के 377 जेंटलमैन कैडेट बतौर लेफ्टिनेंट देश.विदेश की सेना का अभिन्न अंग बन बने। जिसमें 71 कैडेट अलग-अलग देशों में अपने देश की फौज का हिस्सा बने।  बतौर रिव्यूइंग अफसर परेड की सलामी ली। इससे पहले रक्षा मंत्री ने परेड का निरीक्षण किया। इनमें 306 युवा सैन्य अधिकारी भारतीय थलसेना को मिले। जबकि 71 युवा सैन्य अधिकारी दस मित्र देशों अफगानिस्तान, तजाकिस्तान, भूटान, मॉरीशस, लिसिथो, किर्गिस्तान, नेपाल, श्रीलंका, तंजानिया व वियतनाम की सेना का अभिन्न अंग बने।

देहरादून-306 कैडेट बने भारतीय सेना का हिस्सा, यूपी ने दिये सबसे ज्यादा अफसर

इससे पहले पीओपी में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत भी पहुंचे। डिप्टी कमांडेंट मेजर जनरल गुलाब सिंह रावत और कमांडेंट लेफ्टिनेंट जनरल एसके झा ने पहले परेड की सलामी ली। इस दौरान देशभक्ति गीतों पर इन वीरों की कदम ताल देखते ही बन रही थी। इस दौरान इन भावी अफसरों के परिजन भी मौजूद रहे। इस मौके पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कैडेटों को ओवर ऑल बेस्ट परफॉर्मेंस व अन्य उत्कृष्ट सम्मान से नवाजा। विनय विलास को स्वार्ड ऑफ ऑनर व स्वर्ण पदक दिया गया। पीकेंद्र सिंह को रजत और ध्रुव मेहला को कांस्य पदक दिया गया। शिवराज सिंह को सिल्वर मेडल (टीजी) मिला। भूटान के कुएंजांग वांगचुक सर्वश्रेष्ठ विदेशी कैडेट चुने गए। चीफ ऑफ आर्मी स्टॉफ बैनर केरन कंपनी को मिला।

पासआउट कैडेट की पूरी लिस्ट-

उत्तर प्रदेश- 56
हरियाणा- 39
बिहार- 24
राजस्थान- 21
उत्तराखंड- 19
महाराष्ट्र- 19
हिमाचल प्रदेश-1 8
दिल्ली- 16
पंजाब-1 1
केरला 10
मध्यप्रदेश- 10
तमिलनाडु- 9
कर्नाटक- 7
आंध्र प्रदेश- 6
जम्मू कश्मीर- 6
वेस्ट बंगाल- 6
तेलंगाना- 5
मणिपुर- 4
चंडीगढ़- 4
गुजरात- 4
झारखंड- 4
नेपाल- 2
असम- 2
मिजोरम- 1
ओडिसा- 1
सिक्किम- 1
अंडमान निकोबार- 1