देहरादून- देखिये 200 करोड़ की शादी में दूल्हा-दुल्हन की पहली तस्वीरें, औली में ये बॉलीवुड सितारे पहुंचे पहली बार

देहरादून-देवभूमि उत्तराखंड में एक अनोखी और अब तक की सबसे महंगी शादी है। यह शादी भारतीय मूल के दक्षिण अफ्रीका के चर्चित उद्योगपति गुप्ता बंधुओं के बेटों का औली विवाह कार्यक्रम शुरू हो चुका है। विगत 18 से 22 जून तक यहां दो विवाह समारोह आयोजित किए जाएंगे, जिनमें कई बॉलीवुड हस्तिया पहुंच चुकी है।
 | 
देहरादून- देखिये 200 करोड़ की शादी में दूल्हा-दुल्हन की पहली तस्वीरें, औली में ये बॉलीवुड सितारे पहुंचे पहली बार

देहरादून-देवभूमि उत्तराखंड में एक अनोखी और अब तक की सबसे महंगी शादी है। यह शादी भारतीय मूल के दक्षिण अफ्रीका के चर्चित उद्योगपति गुप्ता बंधुओं के बेटों का औली विवाह कार्यक्रम शुरू हो चुका है। विगत 18 से 22 जून तक यहां दो विवाह समारोह आयोजित किए जाएंगे, जिनमें कई बॉलीवुड हस्तिया पहुंच चुकी है। आज को कैटरीना कैफ भी इस शाही शादी में पहुंच गईं। वह जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर सुबह 11:45 बजे पहुंची। जहां से वह औली के लिए रवाना हो गईं। इसके अलावा फिल्म अभिनेत्री उर्वशी रौतेला, प्रसिद्ध पंजाबी रैपर बादशाह और गायक व इंडियन ऑइडल शो के विजेता अभिजीत सावंत, गायक कनिका कपूर, श्रद्धा कपूर, बांबे रॉकर्स बैंड और गायक कैलाश खेर भी औली पहुंच चुके हैं।

देहरादून- देखिये 200 करोड़ की शादी में दूल्हा-दुल्हन की पहली तस्वीरें, औली में ये बॉलीवुड सितारे पहुंचे पहली बार

आज हो चुकी है कृतिका सिंघल की शादी

आज अजय गुप्ता के बेटे सूर्यकांत की शादी दिल्ली के मशहूर हीरा व्यापारी सुरेश सिंघल की बेटी कृतिका सिंघल के साथ औली में हो गई। जबकि सात फेरे की रस्म बदरीनाथ धाम में संपन्न होगी। इस शादी में पांच किलो चांदी से शादी का कार्ड बना है। इसके पन्नों पर औली और बदरीनाथ धाम की फोटो भी है। दोनों शादियां सौ पंडितों के दल द्वारा संपंन करायी जा रही है। शादी में देश-दुनिया के 400 से अधिक व्यंजन विवाह में परोसे जा रहे है। जिसमें उत्तराखंड के व्यंजनों को भी इनमें जगह दी गई है। विवाह के बाद दोनों नवदंपत्ती भगवान शिव और माता पार्वती का आशीर्वाद लेने त्रियुगीनारायण जाएंगे। इससे पहले इवेंट मैनेजमेंट कंपनी के 800 लोग औली पहुंच चुके थे। जो शादी की तैयारियों में जुटे थे। विवाह समारोह के लिए स्विट्जरलैंड से पांच करोड़ रुपये के फूल मंगाए गए हैं और पूरी घाटी में फूलों की विशेष सजावट की जाएगी। मेहमानों के रहने के लिए औली में फाइव स्टार सुविधायुक्त टैंट लगाए जा रहे हैं।