देहरादून- ऐसे हुआ 14 दिन तक प्रदेश में सरकार का अस्तित्व समाप्त, कांग्रेस ने की उत्तराखंड में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग

देहरादून-प्रदेश में बढ़ रहे कोरोना मामलों पर कांग्रेस ने राज्य सरकार पर हमला बोल दिया है। इसी क्रम में रविवार को कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज समेत पूरे परिवार के कोरोना पॉजिटिव आने पर सियासी हलचल तेज हो गई है। आज कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जोत सिंह बिष्ट ने अपने एक बयान में कहा कि कैबिनेट
 | 
देहरादून- ऐसे हुआ 14 दिन तक प्रदेश में सरकार का अस्तित्व समाप्त, कांग्रेस ने की उत्तराखंड में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग

देहरादून-प्रदेश में बढ़ रहे कोरोना मामलों पर कांग्रेस ने राज्य सरकार पर हमला बोल दिया है। इसी क्रम में रविवार को कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज समेत पूरे परिवार के कोरोना पॉजिटिव आने पर सियासी हलचल तेज हो गई है। आज कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जोत सिंह बिष्ट ने अपने एक बयान में कहा कि कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद 29 मई को उन्हें कैबिनेट की बैठक में शामिल किया गया। जिसें मुख्यमंत्री समेत कई मंत्री और अधिकारी मौजूद थे।

देहरादून- ऐसे हुआ 14 दिन तक प्रदेश में सरकार का अस्तित्व समाप्त, कांग्रेस ने की उत्तराखंड में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग
आज इस पर सवाल उठाते हुए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जोत सिंह बिष्ट ने सतपाल महाराज के कोरोना पॉजिटिव आने के 24 घंटे बाद यह फैसला लिया गया कि मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत समेत बैठक में हिस्सेदारी करने वाले सभी मंत्री और अधिकारी क्वारंटीन होंगे। उन्होंने कहा कि राज्य के मुखिया से लेकर मंत्रीगण, सभी मुख्य सचिव और अधिकारी क्वारंटीन होंगे तो इससे उत्तराख्ंाड में सरकार नाम की कोई चीज नहीं दिखाई दे रही है। उन्होंने कांग्रेस पार्टी की ओर से राज्यपाल से यह मांग है कि उत्तराखंड में 14 दिन का तक सरकार का अस्तिव समाप्त हो चुका है। इसलिए राज्य में राष्ट्रपति शासन लगाया जाय।