डेयरी वाले के लड़के के साथ डेयरी वाली की लड़की को हुआ प्‍यार, हो गया ये हंगामा

न्यूज टुडे नेटवर्क, बरेली। प्रेमनगर थाना क्षेत्र में एक डेयरी वाले के लड़के को डेयरी वाले की लड़की से प्यार हो गया। प्यार जब परवान चढ़ा तो दोनों घर से भाग निकले। लड़की के परिजनों ने थाने में तहरीर दी तो लड़का शाम को ही लड़की को लेकर थाने पहुंच गया। लड़की उसी से शादी
 | 
डेयरी वाले के लड़के के साथ डेयरी वाली की लड़की को हुआ प्‍यार, हो गया ये हंगामा

न्‍यूज टुडे नेटवर्क, बरेली। प्रेमनगर थाना क्षेत्र में एक डेयरी वाले के लड़के को डेयरी वाले की लड़की से प्‍यार हो गया। प्‍यार जब परवान चढ़ा तो दोनों घर से भाग निकले। लड़की के परिजनों ने थाने में तहरीर दी तो लड़का शाम को ही लड़की को लेकर थाने पहुंच गया। लड़की उसी से शादी की जिद पर अड़ी है पर लड़की के परिजन राजी नहीं हैं। उन्‍होंने लड़की को नाबालिग बताया है। इधर, पुलिस ने लड़के का हिरासत में लेकर लड़की को मेडिकल कराने के लिए भेजा है।

मामला अशरफ खां चौकी क्षेत्र से जुड़ा है। यहां दो परिवार आसपास में रहकर डेयरी का काम करते हैं। दोनों का व्‍यवसाय अलग है। एक परिवार में 15 साल की लड़की है तो दूसरे परिवार में 28 साल का लड़का है। दोनों के आसपास में रहने के कारण उनके बीच प्‍यार पनप गया। घरवाले आड़े आए तो दोनों तीन दिन पहले भाग निकले।

लड़की जब काफी देर  तक घर पर नहीं मिली तो परिजनों ने खोजबीन शुरू की तो पता चला कि पड़ोस में रहने वाला युवक भी लापता है। माजरा समझते परिजनों को देर न लगी। उन्‍होंने तुरंत प्रेमनगर थाने में सूचना दी। पुलिस ने लड़के के परिवार वालों पर दबाव डाला तो लड़की को लेकर लड़का खुद ही थाने पहुंच गया।

लड़की के घरवाले बोले-आधी उम्र से ज्‍यादा बड़ा है लड़का, कैसे कर दें शादी

थाने आने के बाद लड़का और लड़की दोनों एक-दूसरे से शादी करने की जिद पर अड़े हैं। लड़की ने खुद को बालिग भी बताया है। जबकि, परिजनों के मुताबिक, वह ना‍बालिग है। लड़की के घरवालों का कहना है कि लड़के की उम्र 28 वर्ष है। जबकि, लड़की 15 साल की है। दोनों के बीच उम्र का फासला काफी ज्‍यादा है। फिर लड़का करता-धरता भी कुछ नहीं है।