पत्नी के साथ पति ने कर दी ये खौफनाक वारदात, सुनकर खड़े हो जाएंगे रोंगटे

न्यूज़ टुडे नेटवर्क, बदायूं। फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र में खौफनाक वारदात हुई है। एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की सोते समय फावड़े से गला काट डाला। फिर चुपचाप आकर दूसरे कमरे में सो गया। बच्चों ने खून देखा तो उनकी चीज निकल गई। पड़ोसी की मदद से पुलिस को सूचना दी। परिवार के मुताबिक आरोपी
 | 
पत्नी के साथ पति ने कर दी ये खौफनाक वारदात, सुनकर खड़े हो जाएंगे रोंगटे

न्यूज़ टुडे नेटवर्क, बदायूं। फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र में खौफनाक वारदात हुई है। एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की सोते समय फावड़े से गला काट डाला। फिर चुपचाप आकर दूसरे कमरे में सो गया। बच्चों ने खून देखा तो उनकी चीज निकल गई। पड़ोसी की मदद से पुलिस को सूचना दी। परिवार के मुताबिक आरोपी मानसिक रूप से बीमार था। उसका अलीगढ़ से इलाज चल रहा था।

थाना क्षेत्र के गांव गनगोली निवासी 42 वर्षीय ऊषा उसका पति हरदेव सिंह, बेटा 20 वर्षीय ओमवीर, पवन 15 और बेटी सुमन (18) रात खाना खाकर सो गए थे। करीब 12:00 बजे हरदेव सिंह चारपाई से उठा और अपनी पत्नी पर फावड़े से हमला कर दिया। उसकी गर्दन पर ताबड़तोड़ वार किये जिससे ऊषा चीख तक नहीं पाई।

चारपाई पर तड़पकर उसकी मौत हो गई। इसके बाद हरदेव सिंह चारपाई सिंह से रात 3:00 बजे उठा और बोला कि मुझे अच्छा नहीं लग रहा है। मैं दूसरे कमरे में सोने जा रहा हूं और मैं दूसरे कमरे में चला गया। जिसके बाद बच्चे उठे तो देखा कमरे से आंगन तक खून देख चीख पड़े। इस पर बच्चों ने पड़ोसियों को सूचना दी। सूचना के बाद पुलिस पहुंची। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसने खुद जुर्म करना स्वीकार कर लिया।